फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Radhika Kotiya won district chess competition

राधिका कोटिया बनीं शतरंज क्वीन

Mon, 07 Apr 2014 02:27 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 07 Apr 2014 02:27 PM IST
विज्ञापन
Radhika Kotiya won district chess competition

गुड़गांव के सेक्टर-34 स्थित डीपीजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में चल रही तीन दिवसीय श्रीद्वारका दास परनामी स्मृति जिला शतरंज प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ जिसमें राधिका कोटिया प्रथम रहीं।

विज्ञापन


लड़कों के अंडर-7 में अवि भारद्वाज ने पहला, दर्शन बोस ने दूसरा, शौर्य गुप्ता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी आयु वर्ग के लड़कियों के मुकाबले में राधिका कोटिया प्रथम, हिमाक्षी चौहान द्वितीय और ऐशी गर्ग तृतीय रही।
विज्ञापन


लड़कों के अंडर-9 में सिद्धांत नाथ झा पहले, मिहिर गोदावत दूसरे और करण सिंह बिष्ट तीसरे स्थान पर रहे, जबकि लड़कियों में देवप्रिया भार्गव प्रथम, अन्य भंडारी द्वितीय और वामिक सहगल तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: करोड़ों खर्च फिर भी बेहाल स्वास्थ्य सेवाएं

लड़कों के अंडर-11 भावज सिंगला पहले, पार्थ अरोड़ा द्वितीय और अर्णव हल्दी तीसरे स्थान पर रहे। इसी आयु वर्ग के लड़कियों के मुकाबले में नव्या तायल प्रथम, संस्कृति बिष्ट द्वितीय और परणीता तंवर तृतीय स्थान पर रहे।

अंडर-13 आयु वर्ग में महेश माधवन ने पहला, लोकेश हंस ने दूसरा और अरिहंत लाल ने तीसरा स्थान पर कब्जा किया। जबकि रिया धमीजा लड़कियों में प्रथम, श्रेया गोदावत दूसरे और मेघा गुप्ता तीसरे स्थान पर रही।

लड़कों के अंडर-15 में प्रथम सचेत गर्ग, द्वितीय अर्जुन सिंह पूरी और तृतीय सिद्धार्थ झा रहे और लड़कियों में प्रथम वैष्णवी ठाकुर, द्वितीय कृति लांबा और तृतीय श्रुति गुप्ता रही।

यह भी पढें: मास्टर रोड की जमीन पर बना दिया सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट!


लड़कों के अंडर-17 में कम खिलाड़ी होने की वजह से प्रथम दो स्थान तक ही पुरस्कार दिए गए। लड़कों में पहला पुरस्कार पर्थ बगती और दूसरा कार्तिक रावत को दिया गया। लड़कियों में सभ्य भूषण को प्रथम और काम्य को दूसरा स्थान मिला।

अंडर-19 प्रथम चेतन चौहान, द्वितीय ध्रुव जैन और तृतीय धीरज कौशिक रहे। लड़कियों में पहला स्थान तनिष्का कोटिया को मिला। संगठन सचिव राजपाल चौहान ने बताया कि सभी आयु वर्ग के प्रथम दो खिलाड़ियों को जिला शतरंज एसोसिएशन की तरफ से राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भेजा जाएगा।

समापन अवसर पर हरियाणा विधान सभा के पूर्व उपाध्यक्ष गोपी चंद गहलोत ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र दिए। इस मौके पर कॉलेज के चेयरमैन राजेंदर गहलोत, हरियाणा चेस एसोसिएशन के प्रधान राजू वर्मा, महासचिव नरेश शर्मा, उप प्रधान अनिल कुमार परनामी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed