{"_id":"6a92eda4b04ad8ef960f3780","slug":"race-for-admission-to-dus-undergraduate-courses-comes-to-a-halt-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-152620-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीयू के यूजी कोर्सेज में दाखिले की दौड़ थमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीयू के यूजी कोर्सेज में दाखिले की दौड़ थमी
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक दाखिलों की प्रक्रिया शनिवार मध्यरात्रि तक पूरी हो गई। कुछ नियमित कॉलेजों में अब भी कुछ सीटें खाली हैं, लेकिन अब उनमें दाखिले नहीं होंगे। डीयू ने 31 अगस्त के बाद दाखिला न लेने की बात कही थी।
खाली सीटें भरने के लिए 23 अगस्त को स्पॉट राउंड शुरू किया गया था और 15 से अधिक कॉलेजों को बारहवीं के अंकों से दाखिले की मंजूरी दी गई थी। इसके बावजूद एसटी, पीडब्ल्यूडी सहित कुछ वर्गों की सीटें नहीं भर पाईं। अब केवल नॉन कॉलिजिऐट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) और स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में ही दाखिले संभव हैं। एनसीवेब की पांचवीं कटऑफ 31 अगस्त को जारी होगी, जबकि एसओएल में अक्तूबर तक बारहवीं के अंकों के आधार पर दाखिला लिया जा सकेगा। ब्यूरो