{"_id":"5c564717bdec227374275089","slug":"raahgiri-diwas-celebrated-in-noida-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज राहगीरी दिवस कराएगा खुशनुमा अहसास, सेक्टर-18 में सुबह 7 से 10 बजे तक होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज राहगीरी दिवस कराएगा खुशनुमा अहसास, सेक्टर-18 में सुबह 7 से 10 बजे तक होगा आयोजन
Sun, 03 Feb 2019 07:12 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 03 Feb 2019 07:12 AM IST
विज्ञापन
नोएडा अथॉरिटी
- फोटो : अमर उजाला
शहर के लोगों का स्वास्थ्य और नोएडा को हराभरा बनाने के लिए रविवार को नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-18 में राहगीरी दिवस आयोजित करेगा। सुबह 7 बजे से 10 बजे तक 15 तरह की गतिविधियां होंगी। बड़ी संख्या में स्कूलों के बच्चे भी शामिल होंगे। प्राधिकरण का कहना है कि यह आयोजन लोगों को खुशनुमा अहसास कराएगा।
विज्ञापन
हर रविवार को मनाए जाने वाले राहगीर दिवस में आने वाले लोगों के लिए निशुल्क पार्किंग की व्यवस्था होगी। डीएलएफ मॉल और मल्टीलेवल कार पार्किंग के बीच में आयोजन के लिए दो स्टेज बनाए गए हैं। पहले स्टेज पर जुंबा, भंगड़ा व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। दूसरे स्टेज पर योग और मेडिटेशन होगा। इसके अलावा रास्तों में क्रिएटिव जोन, स्कूल व एनजीओ जोन, रोड सेफ्टी जोन, सेल्फी जोन, स्पोर्ट्स, हेल्थ चेकअप जोन होंगे। इनमें आकर लोग संबंधित गतिविधि कर सकते हैं। आयोजन स्थल की सड़कें अन्य वाहन चालकों के लिए सुबह 10:30 बजे तक बंद रहेंगी।
विज्ञापन
नोएडावासी होंगे लाइव
प्राधिकरण के जीएम राजीव त्यागी ने बताया किराहगीरी दिवस में डेढ़ किलोमीटर के दायरे में आयोजन होगा। फेसबुक पर राहगीरी दिवस लाइव चलेगा और ट्वीटर पर भी हर गतिविधि को डाला जाएगा। ये इवेंट नोएडा वासियाें के लिए है। इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगाें को जोड़ने की कोशिश की गई है। साथ ही, पूरे कार्यक्रम की दो ड्रोन से नजर रखी जाएगी। लोगों की मांग के अनुसार आने वाले दिनों में आयोजित होने वाले राहगीरी दिवस के लिए नोएडा में जगह बदली जाएगी।
विज्ञापन