फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Questioned on Gatimaan Express about trial and speed

गतिमान एक्सप्रेस के ट्रायल में हर बार बढ़ा समय, स्पीड पर भी सवाल

Thu, 24 Mar 2016 09:24 AM IST
भोला पांडेय/अमर उजाला, फरीदाबाद
भोला पांडेय/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 24 Mar 2016 09:24 AM IST
विज्ञापन
Questioned on Gatimaan Express about trial and speed
गतिमान एक्सप्रेस

प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने के लिए रेलवे ने लोगों को नई दिल्ली से आगरा तक महज 90 मिनट में पहुंचाने का दावा बेशक किया हो, पर वह धरातल पर उतरती नजर नहीं आ रही है।

विज्ञापन


क्योंकि अब तक हुए ट्रायल की कहानी कुछ यही बयां कर रही है। अब तक हुए सातों ट्रायल में गतिमान एक्सप्रेस की टाइमिंग बढ़ती ही गई। ऐसे में इस ट्रेन के 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के दावे पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन


इस ट्रेन के परिचालन के लिए सबसे बड़ी चुनौती सुरक्षा को लेकर है। क्योंकि नई दिल्ली से आगरा के बीच अभी भी कई किलोमीटर तक सुरक्षा दीवार नहीं बनाई जा सकी है।गतिमान एक्सप्रेस के ट्रायल आंकड़ों पर नजर डालें तो 3 जुलाई 2014 को हुए पहले ट्रॉयल में नई दिल्ली से आगरा तक पहुंचने में इसे 100 मिनट का समय लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि दूसरी बार में 103 मिनट, तीसरी बार में 148 मिनट, चौथी में 150 मिनट, पांचवी बार में 168 और छठी में 115 मिनट में दूरी तय कर पाई थी। ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब ट्रेन में यात्री भी होंगे तो 90 मिनट में ट्रेन आगरा तक पहुंच पाएगी। इसका जवाब रेल अधिकारियों के पास नहीं है।

 

दो घंटे के अंतराल में दो हाईस्पीड ट्रेन

Questioned on Gatimaan Express about trial and speed
train - फोटो : pti
नई दिल्ली से आगरा सेक्शन में सबसे तेज चलने वाली हाई स्पीड ट्रेन भोपाल शताब्दी है। इस ट्रेन को नई दिल्ली से आगरा 194 किलोमीटर तय करने में 117 मिनट लगता है।

जबकि गतिमान एक्सप्रेस को 110 मिनट। ऐसे में यात्रियों को आगरा तक जाने के लिए दो घंटे के अंतराल में दो हाई स्पीड ट्रेन मिल जाएगी। क्योंकि भोपाल शताब्दी सुबह 6:00 बजे आगरा के लिए रवाना होती है और 7:57 बजे आगरा पहुंचती है। 

कॉशन वाले स्थानों को छोड़कर यह ट्रेन 150 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से निकलती है। जबकि गतिमान सुबह 8:05 बजे रवाना होगी और 9:55 बजे आगरा पहुंचेगी। दोनों के पहुंचने में सात मिनट कम-ज्यादा समय लगेगा।

तीन पैसेंजर गाडियां होंगी प्रभावित:
गतिमान एक्सप्रेस का परिचालन शुरू होने पर तीन यात्री गाडिय़ां प्रभावित होंगी। इनमें अमृतसर से मुंबई जाने वाली गोल्डन टैंपल, श्रीगंगानगर से हावड़ा जाने वाली तूफान एक्सप्रेस और आगरा पैसेंजर शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कई माल गाडिय़ां भी गतिमान का शिकार बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed