{"_id":"5cd3a895bdec22076019d846","slug":"questioned-blackmailers-key-information-gathered-in-inquiry","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री को ब्लैकमेल करने वालों ने पूछताछ में उगली अहम जानकारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री को ब्लैकमेल करने वालों ने पूछताछ में उगली अहम जानकारियां
Thu, 09 May 2019 11:16 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 09 May 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
महेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा को ब्लैकमेल कर 10 करोड़ रुपये की उगाही करने के प्रयास का मास्टर माइंड आलोक कुमार और उसकी सहयोगी निशा से बुधवार सुबह पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को अहम जानकारियां मिली हैं। दोनों आरोपियों से बुधवार सुबह 10 बजे से पूछताछ शुरू हुई, जो 11 मई तक जारी रहेगी। पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पांच दिन की रिमांड की अर्जी दी थी। लेकिन कोर्ट की तरफ से चार दिन के रिमांड का आदेश मिला है।
विज्ञापन
बीती 22 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री को ब्लैकमेल करने के लिए आलोक की सहयोगी नीशू कैलाश अस्पताल पहुंची थी। नीशू ने मंत्री से कहा था कि आलोक ने उनकी वीडियो बना ली है और इसके एवज में 10 करोड़ रुपये की मांग की थी। केंद्रीय मंत्री ने एसएसपी को सूचना दी थी। पुलिस ने नीशू को अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
वहीं, आलोक और निशा मौके से भाग गए थे। मामले में आलोक का सहयोगी खालिद अब भी फरार है। नोएडा पुलिस ने दो मई को आलोक व निशा को कोलकाता के एक होटल से गिरफ्तार किया था। कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में कई बातें सामने आ रही है। पुलिस तथ्यों की जांच कर रही है।
विज्ञापन