फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Question on the safety of more than 12 thousand school children, route diversion spoiled the system

Traffic Woes: 12 हजार से अधिक स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सवाल,गोल मार्केट में रूट डाइवर्जन से बिगाड़े हालात

Wed, 30 Jul 2025 06:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा ज्योति सिंह, नई दिल्ली
ज्योति सिंह, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 30 Jul 2025 06:30 AM IST
सार

वीर सिंह मार्ग के छह महीने के लिए बंद होने और गलत रूट डाइवर्जन प्लान लागू होने से इलाके में भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है, जिसका सबसे बुरा असर स्कूली बच्चों, उनके अभिभावकों और स्थानीय दुकानदारों पर पड़ रहा है।
 

विज्ञापन
Question on the safety of more than 12 thousand school children, route diversion spoiled the system
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

दिल्ली के ऐतिहासिक गोल मार्केट क्षेत्र को म्यूजियम में तब्दील करने की योजना ने जहां शहर को विरासत संरक्षण की दिशा में एक नई राह दिखाई है, वहीं इसके चलते शुरू हुए निर्माण कार्यों और प्रमुख सड़कों के बंद होने से आमजन की मुश्किलें कई गुना बढ़ गई हैं। 

विज्ञापन


खासकर वीर सिंह मार्ग के छह महीने के लिए बंद होने और गलत रूट डाइवर्जन प्लान लागू होने से इलाके में भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है, जिसका सबसे बुरा असर स्कूली बच्चों, उनके अभिभावकों और स्थानीय दुकानदारों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय आरडब्ल्यूए और मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि सुबह स्कूल और दफ्तर के समय पेशवा रोड, स्कूल लेन और डॉक्टर लेन जैसे मार्गों पर भारी जाम लग रहा है। अव्यवस्थित रूट डायवर्जन के कारण वाहन चालकों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है और छात्र-छात्राएं असुरक्षित रास्तों से स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं। इस स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक पुलिस और एनडीएमसी पार्किंग विभाग को पत्र लिखकर तत्काल समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलत दिशा में मोड़ा गया ट्रैफिक
नागरिक कल्याण समिति कन्फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष प्रीतम धारीवाल ने बताया कि कालीबाड़ी मार्ग से आने वाले ट्रैफिक को ट्रैफिक पुलिस और एनडीएमसी ने गलत दिशा में मोड़ दिया है। इससे स्कूल लेन और आसपास की सड़कों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

स्कूलों की ओर से दी गई लिखित शिकायत
इलाके के एक सरकारी स्कूल की ओर से एक पत्र भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि निर्माण कार्यों और ट्रैफिक डायवर्जन के कारण वैन और रिक्शा से आने-जाने वाले छात्रों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पत्र में ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती और वैकल्पिक मार्गों की उचित गाइडलाइन जारी करने की मांग की गई है।

12 हजार से अधिक छात्रों की सुरक्षा खतरे में
गौरतलब है कि स्कूल लेन में एनडीएमसी के लगभग 15 सरकारी और सात से अधिक निजी स्कूल हैं, जिनमें 12,000 से अधिक छात्र पढ़ते हैं। इनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए स्थानीय आरडब्ल्यूए, मार्केट एसोसिएशन और अभिभावकों ने सुबह से दोपहर तक इन सड़कों पर वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है।


"यहां पर लगने वाले जाम से स्कूली बच्चों और लोगों को निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान पर फिर से विचार किया जाएगा।"
- डी.के. गुप्ता, एडिशनल ट्रैफिक पुलिस कमिश्नर

दिए गए वैकल्पिक सुझाव
धारीवाल ने सुझाव दिया है कि आवश्यक वाहनों को भाई वीर सिंह मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास की खाली लेन में पार्किंग की अनुमति दी जा सकती है। वहीं मंदिर मार्ग से आने वाले वाहनों को उसी दिशा में मोड़कर एक वैकल्पिक रूट तैयार किया जा सकता है, जिससे ट्रैफिक दबाव कम हो और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed