{"_id":"7c9c4e3fa9e03a4460d6f41a535fd764","slug":"pwd-orders-to-start-flyover-construction-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीरो होंडा चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण जल्द शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीरो होंडा चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण जल्द शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 03 Jul 2014 08:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव लोक निर्माण विभाग के प्रधान सचिव संजीव कौशल ने बृहस्पतिवार को हीरो होंडा चौक पर फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होनें निर्देश दिया कि वह निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाएं।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने कहा कि हीरो होंडा चौक पर फ्लाईओवर बनाने के लिए राज्य सरकार ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) की ग्रीन बैल्ट की जमीन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को हस्तांतरित करने को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
एनएचएआई इस जमीन का कब्जा लेकर फ्लाईओवर का निर्माण शुरू करवाए। एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन तथा हुडा ने फ्लाईओवर के लिए निर्धारित जमीन से ज्यादातर अतिक्रमण हटा दिया है लेकिन अभी भी एक पट्रोल पंप तथा तीन-चार अन्य निर्माण हटाए जाने हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पोस्टर वार ने बिगाड़ी साइबर सिटी की सूरत
हुडा विभाग के संपदा अधिकारी नरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पट्रोल पंप मालिक तथा संबंधित तेल कंपनी पट्रोल पंप के स्थानांतरण को तैयार है लेकिन इसके लिए जो जगह चिन्हित करके भेजी गई है उसे एनएचएआई द्वारा स्वीकृति दी जानी है।
उन्होंने बताया कि बाकि तीन-चार बिल्डिंग भी इसी प्रकार की है जिनमें एनएचएआई की स्वीकृति की आवश्यकता है। श्री कौशल के सामने मौके पर ही एनएचएआई के अधिकारियों ने सैद्धांतिक रूप से स्वीकृतियां देने का आश्वासन दिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी अतिक्रमण हटाकर एक महीने में एनएचएआई को जमीन का कब्जा दे दिया जाएगा।
बैठक मे राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-8 के साथ से डली हुई आवश्यक सेवाओं की लाइनों को स्थानांतरित करने के लिए सभी संबंधित ऐजेंसियों ने एनएचएआई के अधिकारियों से संपर्क करके इन सेवाओं को स्थानांतरित करने का एस्टीमेट दे दिया है।
यह भी पढ़ें: यहां जमीन की कीमत करोड़ों में पर सुविधाएं जीरो
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसई ने बताया कि हीरो होंडा चौक के पास से गुजरने वाली 11 के बी क्षमता की बिजली लाइन को स्थानांतरित किया जा चुका है। पेयजल आपूर्त्ति की लाइनों को स्थानांतरित करने के लिए हुडा विभाग द्वारा एस्टीमेट दे दिए गए हैं और अगले 15 दिन में मुख्य अभियंता से टेक्नीकल अस्समेंट की स्वीकृति भी लेकर दे दी जाएगी।
फ्लाईओवर के रास्ते मे आने वाले पेड़ो को हटाने के लिए एक सप्ताह के भीतर केस तैयार करके वन विभाग के संरक्षण (कंजरवेटर) के पास भेजने के निर्देश वन मण्डल अधिकारी को दिए है। इस दौरान निर्माण के दौरान चौक पर जल भराव न होने पर अलग से लाइन बनाने की बात हुई। इस दौरान उपायुक्त, निगमायुक्त, हुडा के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।