फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PWD is scared of giving notice to Kejriwal

फिलहाल केजरीवाल नहीं छोड़ेंगे सरकारी आवास

Fri, 07 Mar 2014 03:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 07 Mar 2014 03:17 PM IST
विज्ञापन
PWD is scared of giving notice to Kejriwal

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकारी आवास में ही रहेंगे। इसके लिए केजरीवाल हर महीने किराया देंगे।

विज्ञापन


नियम के अनुसार पद छोड़ने के 15 दिवस के भीतर केजरीवाल को तिलक लेन के सी-2/23 सरकारी आवास खाली कर देना था अथवा समयावधि बढ़ाने को उन्हें चिट्ठी लिखनी चाहिए थी। हालांकि केजरीवाल ने पहले यह मांग की थी यह आवास उनकी आईआरएस पत्नी के नाम कर दिया जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें:इस लकी सीट ने दिलाई है सीएम और पीएम की कुर्सी
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर केजरीवाल के घर न छोड़ने पर शुरू हुई तरह-तरह की चर्चाओं पर आप नेता आशुतोष ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को घर खाली करने के लिए किसी भी तरह का नोटिस पीडब्ल्यूडी की ओर से नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशुतोष ने यह भी कहा कि केजरीवाल फिलहाल वह घर खाली नहीं करेंगे और जब तक वहां रहेंगे उसका किराया चुकाएंगे।

यह भी पढ़ें:रामलीला मैदान में ही गुरु खोलेंगे चेले की पोल

बता दें कि नियम के मुताबिक यदि कोई भी मंत्री या अफसर नियत समय पर सरकारी आवास खाली नहीं करता तो उसे निर्धारित बाजार भाव से किराया देना पड़ता है। केजरीवाल इस मकान में रहेंगे तो उन्हें मासिक 2.58 लाख रुपये किराया चुकाना होगा।

लेकिन यह भी पक्का है कि बाजार दर से किराया देकर अधिकतम छह महीने तक रहा जा सकता है। दिल्ली सरकार ने गत दिनों मुख्यमंत्री शीला दीक्षित समेत तमाम मंत्रियों को बाजार दर से किराया भुगतान का नोटिस भेजा था। इस बीच पीडब्ल्यूडी ने उपराज्यपाल को एक फाईल मुख्यमंत्री या मंत्री के इस्तीफा देने के बाद 8 महीने तक रुकने की अनुमति के लिए भेजी है। इस प्रस्ताव को कानून, वित्त और पीडब्ल्यूडी से स्वीकृति मिल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed