फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   put the dogs photo on aadhar card

5 साल की बच्ची की जगह आधार कार्ड पर लगाया कुत्ते का फोटो

Fri, 05 Jun 2015 10:04 PM IST
Updated Fri, 05 Jun 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन
put the dogs photo on aadhar card

जेवर कोतवाली क्षेत्र के खाजपुर गांव में आधार कार्ड बनाने वाली कंपनी ने पांच साल की बच्ची के फोटो की जगह कुत्ते की फोटो लगा दी है।

विज्ञापन


यूआईडी की रजिस्ट्रार नेशनल सिक्योरिटी डिपॉजिटॅरी लिमिटेड (एनएसडीएल) ने इस खामी को पकड़ लिया। आधार कार्ड जेनरेट होने या प्रिंट होने से पहले ही उसे रोक दिया है और डाटा साइट से हटवा दिया है।

आधार बनाने वाली एजेंसी कार्वी डाटा मैनेजमेंट के जिला इंचार्ज ने ऑपरेटर के खिलाफ जेवर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

स्टेटस चैक किया तब पकड़ी खामी

put the dogs photo on aadhar card

गौतमबुद्धनगर की जेवर तहसील के खाजपुर गांव में एनएसडीएल द्वारा आधार कार्ड के नामांकन का काम कार्वी डाटा मैनेजमेंट सर्विसेज को दिया गया है।

कंपनी ने 28 मार्च को जेवर तहसील के खाजपुर गांव में कैंप लगाया। यहां ऑपरेटर सुमित ने आधार कार्ड बनाने के दौरान गांव की पांच साल की बच्ची के फोटो की जगह एक कुत्ते का फोटो लगा दिया, जिसके बाद कंप्यूटर में फीड डाटा प्रोसेस कर दिया गया।

ऑनलाइन एंरोलमेंट स्टेटस चैकिंग के दौरान आधार कार्ड पर भी कुत्ते का फोटो ही लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुत्ते का फोटो लगाया तो हुआ मुकद्दमा दर्ज

put the dogs photo on aadhar card

भारत सरकार की चैकिंग संस्था ने इस गलती को पकड़ लिया। इस मामले में एनएसडीएल ने एजेंसी के खिलाफ टिप्पणी करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।


इसके आधार पर एजेंसी के जिला इंचार्ज रतन कुमार ने ऑपरेटर सुमित कुमार पुत्र सतीश कुमार निवासी पिसावा रोड धर्मपुर जलोखरी अलीगढ़ के खिलापु मुकदमा दर्ज कराया है।

इसमें आरोप है कि सुमित ने अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल करते हुए बच्ची की फोटो की जगह गलत तरीके से कुत्ते का फोटो लगा दिया। उसकी इस हरकत का संज्ञान भारत सरकार ने लेते हुए आधार कार्ड जेनरेट होने से रोक दिया है, जिसके कारण कंपनी की छवि खराब हुई है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed