{"_id":"0515ce8dbbe57b5b75f6a56abc8ae732","slug":"put-a-tremendous-jam-on-the-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर ऐसा जाम, सुबह से हो जाए शाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर ऐसा जाम, सुबह से हो जाए शाम
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 18 Feb 2014 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के प्रमुख चौराहों पर यातायात नियंत्रण के लिए लगे सिग्नलों से शाम ढलते ही बिजली गायब हो जाती है। जबकि बीओटी मॉडल के तहत चौराहों पर विज्ञापन का डिस्पले जगमगाता रहता है।
विज्ञापन
जिस कारण ट्रैफिक व्यवस्था मैनुअली हो जाती है। लंबा जाम लग जाता है। हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
हाईवे पर भारी ट्रैफिक कंट्रोल करने लिए नगर निगम ने अधिकांश चौराहों की सिग्नल व्यवस्था को बीओटी के तहत निजी कंपनी को हैंडओवर किया था। कंपनी रात के समय अपने विज्ञापनों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए ट्रैफिक सिग्नलों की बिजली गायब कर देती है।
विज्ञापन
एनएच-58 स्थित राजनगर एक्सटेंशन चौराहा, हापुड़ चुंगी चौराहा, मेरठ मोड़ चौराहे पर शाम होते ही ऐसा हो जाता है। नतीजतन, सिग्नल ठप होने से ट्रैफिक पुलिस वालों को मैनुअली ही यातायात कंट्रोल करना पड़ता है। टीआई अनिल कुमार ने बताया कि इसकी नगर निगम से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
नगर आयुक्त राकेश कुमारसिंह ने बताया कि सभी बीओटी फर्मों को ऑडिट के लिए बुलाया गया है। अनुबंध के आधार पर कार्य न किए जाने पर कंपनियों का अनुबंध निरस्त किया जाएगा।
मोदीनगर-मुरादनगर के अवैध कट
मोदीनगर में तहसील के सामने, कोतवाली के सामने, सीकरी कलां, अबूपुर एवं मुरादनगर में रावली रोड तिराहा, खंड विकास कार्यालय, बंबा रोड आदर्श कालोनी कट, उखलारसी के पास पेट्रोल पंप, जलालपुर रोड कट, आयुध निर्माणी फैक्ट्री मोड, असालतनगर गांव मोड, दुहाई बस स्टैंड के पास कट है।
कई बार बंद हो चुके कट
कई बार अवैध कट बंद हो चुके है। 2013 में भी मोदीनगर से गाजियाबाद तक कट बंद किए गए थे। यदि दोबारा कट खोले गए है तो बंद कराएं जाएंगे। मोमराज सिंह जेई नेशनल हाईवे अथॉरिटी।
अवैध कट भी रोक रहे हाईवे की रफ्तार
वाहनों की रफ्तार हाईवे 58 पर बने अवैध कट भी रोक रहे हैं। मोदीनगर कादराबाद से लेकर मुरादनगर मननधाम मंदिर तक करीब 30 अवैध कट हैं। जिनके चलते दोनों शहरों में जाम लगा रहता है, यह कट कालोनियों से जुड़े हैं। इसके चलते कालोनियों से निकलने वाले वाहनों के कारण अक्सर हाईवे की रफ्तार रुक जाती है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने वर्ष 2013 में उप जिलाधिकारी मोनिका रानी के निर्देश पर अवैध कट बंद कराए थे, लेकिन पुलिस और प्रशासन की उदासीनता के चलते लोगों ने फिर से कट खोल दिए हैं।