Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Purpose of security cameras remains unfulfilled

Delhi NCR News: सुरक्षा कैमरों का उद्देश्य अधूरा, व्यवस्था पर उठे सवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगह सीसीटीवी कैमरे खराब तो कहीं नियमित निगरानी नहीं, आरडब्ल्यूए ने मॉनिटरिंग प्रणाली को लेकर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। कॉलोनियों की सुरक्षा के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे तो लगाए गए हैं, लेकिन इन कैमरों की निगरानी कौन कर रहा है, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। कई जगह कैमरे खराब पड़े हैं तो कहीं उनकी नियमित निगरानी की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में सीसीटीवी लगाने का उद्देश्य ही अधूरा साबित हो रहा है। पूर्वी दिल्ली के कई आरडब्ल्यूए अधिकारियों ने कैमरों की वास्तविक स्थिति और उनकी कार्यक्षमता को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि कॉलोनियों में कैमरे लगाने के बाद संबंधित विभाग की जिम्मेदारी केवल उन्हें स्थापित करने तक सीमित नहीं है। समय पर कैमरों की जांच, खराब उपकरणों की मरम्मत और फुटेज की निगरानी भी जरूरी है। यदि किसी वारदात के बाद कैमरे की फुटेज ही उपलब्ध नहीं होती तो ऐसी व्यवस्था का आम लोगों को क्या लाभ मिलेगा।
--

वर्जन

कैमरे लगे, सुरक्षा का भरोसा नहीं कॉलोनियों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के बावजूद सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। कई कैमरे खराब पड़े हैं तो कुछ की दिशा सही नहीं है। विभाग को केवल कैमरे लगाने के बजाय उनकी नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करनी चाहिए।
विज्ञापन

- मोहन झा शिव विहार
घटना के समय नहीं मिलती फुटेज सीसीटीवी कैमरे लगाने का मकसद वारदात के समय आरोपियों की पहचान करना है, लेकिन जरूरत पड़ने पर ही कैमरों की खराब स्थिति सामने आती है। ऐसे में कैमरे लगाने पर खर्च की गई राशि का कोई महत्व नहीं रह जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नवीन शर्मा शाहदरा



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed