फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Clash between BJP workers and police in Delhi over Punjab paper leak

पंजाब पेपर लीक: दिल्ली भाजपा का AAP कार्यालय पर प्रदर्शन, बैरिकेड पर चढ़ें हर्ष मल्होत्रा; पुलिस से हुई झड़प

Thu, 30 Jul 2026 12:26 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 30 Jul 2026 12:26 PM IST
सार

दिल्ली भाजपा ने अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के दोहरे मानदंडों के विरोध में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पंजाब में पेपर लीक मामलों और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की बर्खास्तगी की मांग को लेकर किया गया।

विज्ञापन
Clash between BJP workers and police in Delhi over Punjab paper leak
भाजपा का आप कार्यालय पर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में आज आम आदमी पार्टी के कैनिंग लेन स्थित कार्यालय पर एक बड़ा प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन आम आदमी पार्टी की राजनीति में दोहरे मानदंडों के विरोध में था। भाजपा ने पंजाब में हुए अनेक परीक्षा प्रश्नपत्र रिसाव मामलों को लेकर पंजाब के शिक्षा मंत्री सरदार हरजोत सिंह बैंस की बर्खास्तगी की मांग की। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी भी दी, जिन्हें पुलिस मंदिर मार्ग थाने ले गई और एक घंटे बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया।

पंजाब के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि वे आम आदमी पार्टी के दोहरे चरित्र और दोहरी राजनीति को बेनकाब करने आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र में प्रश्नपत्र रिसाव का मुद्दा उठने पर आप ने हंगामा किया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग की थी। 

विज्ञापन

Clash between BJP workers and police in Delhi over Punjab paper leak
भाजपा का आप कार्यालय पर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
भाजपा ने आप को पेपर लीक पर घेरा
मल्होत्रा ने पूछा कि पंजाब में पिछले 4.5 साल में हुए प्रश्नपत्र रिसाव पर आप चुप क्यों है। उन्होंने कहा, 'केंद्र में इस्तीफा, पंजाब में संरक्षण - यही है आप का दोहरा चरित्र।' भाजपा ने तत्काल हरजोत सिंह बैंस को बर्खास्त करने, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने और पंजाब के 30 लाख छात्रों से माफी मांगने की मांग की। मल्होत्रा ने यह भी कहा कि "आप" ने पंजाब को शिक्षा क्रांति के नाम पर पेपर लीक क्रांति बना दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, भाजपा का संघर्ष जारी रहेगा। दिल्ली भाजपा के महामंत्री विष्णु मित्तल ने प्रदर्शन का संचालन करते हुए कहा कि देश की जनता और युवा पंजाब में प्रश्नपत्र रिसाव पर अरविंद केजरीवाल की चुप्पी से स्तब्ध हैं।
 

 
विज्ञापन

Clash between BJP workers and police in Delhi over Punjab paper leak
भाजपा का आप कार्यालय पर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष बोले- शिक्षा मंत्री जिम्मेदार
हर्ष मल्होत्रा ने पंजाब में हुए कई प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं का उल्लेख किया। इनमें पंजाब टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट, 12वीं का अंग्रेजी का प्रश्नपत्र, फार्मेसी ऑफिसर और पीएसएसएसबी की भर्ती के प्रश्नपत्र शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं से हजारों बच्चों का भविष्य दांव पर लगा है।

मल्होत्रा ने पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को इन मामलों के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के पुराने बयान का जिक्र किया कि प्रश्नपत्र रिसाव होने पर इस्तीफा ले लिया जाएगा, और पूछा कि बैंस का इस्तीफा कब होगा। सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि पंजाब में पिछले चार साल में 5 से अधिक प्रश्नपत्र रिसाव की घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार इन घटनाओं से इन्कार कर रही है, जिससे सुधार की गुंजाइश नहीं है।
विज्ञापन

Clash between BJP workers and police in Delhi over Punjab paper leak
भाजपा का आप कार्यालय पर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

भाजपा ने आप पार्टी को घेरा
सांसद योगेन्द्र चंदोलिया ने कहा कि लोकसभा में प्रश्नपत्र रिसाव पर चर्चा के लिए विपक्ष तैयार नहीं था, बल्कि प्रधानमंत्री के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहा था। उन्होंने कहा कि पंजाब में प्रश्नपत्र रिसाव पर अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया चुप हैं। 

Clash between BJP workers and police in Delhi over Punjab paper leak
भाजपा का आप कार्यालय पर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

'पंजाब में आप चुप'
सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि फार्मेसी परीक्षा के प्रश्नपत्र में गड़बड़ी हुई है, लेकिन आम आदमी पार्टी दोगली नीति अपना रही है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार जब एंटी-पेपर लीक कानून लाई तो विपक्ष ने सदन में व्यवधान डाला, जबकि पंजाब में आप चुप है। 

स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल पर कसा तंज
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल प्रश्नपत्र लीक मामले में पूरी तरह से बेनकाब हो चुके हैं। उन्होंने भगवंत मान के 2023 के बयान का जिक्र किया, जब उन्होंने टीईटी प्रश्नपत्र रिसाव को स्वीकार किया था, और कहा कि अब वे झूठ बोल रहे हैं।

Clash between BJP workers and police in Delhi over Punjab paper leak
भाजपा का आप कार्यालय पर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शन में सांसद योगेन्द्र चंदोलिया, कमलजीत सहरावत, बांसुरी स्वराज और स्वाति मालीवाल प्रमुख रूप से शामिल थे। प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, योगिता सिंह और मोहनलाल गिहारा भी उपस्थित थे। युवा मोर्चा, ओबीसी मोर्चा और पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्षों रजत चौधरी, संतोष पाल और संतोष ओझा के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता प्रदर्शन में सम्मिलित हुए। 

कई अन्य भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने भी इस प्रदर्शन में भाग लिया। इन सभी नेताओं ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग दोहराई। भाजपा ने चेतावनी दी कि देश के किसी भी राज्य के बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed