{"_id":"6ab8c41e3c117e40db0b7b98","slug":"woman-accuses-former-partner-of-assault-in-greater-kailash-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेकअप के बाद मारपीट: ग्रेटर कैलाश में पूर्व साथी पर लगाया आरोप, कहा- चेहरे-पेट पर मुक्का मारा, धमकी भी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रेकअप के बाद मारपीट: ग्रेटर कैलाश में पूर्व साथी पर लगाया आरोप, कहा- चेहरे-पेट पर मुक्का मारा, धमकी भी दी
Sun, 27 Sep 2026 12:52 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:52 PM IST
सार
दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में महिला ने पूर्व साथी अनमय कुमार पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। परिवार के मुताबिक, महिला को पीटा और घसीटा गया। तेजाब हमले और दुष्कर्म की धमकी का भी आरोप है।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
विस्तार
दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में एक महिला ने अपने पूर्व साथी अनमय कुमार पर ब्रेकअप के बाद बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला की मां का आरोप है कि आरोपी ने उनकी बेटी के चेहरे और पेट पर मुक्का मारा, बाल खींचे और उसे घसीटकर बाथरूम में ले गया।
विज्ञापन
आरोप है कि आरोपी ने महिला के साथ गाली-गलौज की और उसके हाथ तोड़ने की कोशिश की। महिला के मुताबिक, आरोपी ने उसे फर्श पर धक्का दे दिया, जिससे पैर के अंगूठे का नाखून टूटने समेत अन्य चोटें आईं।
विज्ञापन
परिवार का आरोप है कि उन्हें तेजाब हमले और दुष्कर्म की धमकियां भी मिली हैं। महिला ने सीआर पार्क थाने में लिखित शिकायत दी है। मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है। आरोपी के पिता जम्मू-कश्मीर में तैनात एक आईएएस अधिकारी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन