फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farmers Protest LIVE Updates: दिल्ली पुलिस से अनुमति मिलने के बाद भी किसानों का बुराड़ी जाने से इनकार, शीर्ष नेतृत्व के फैसले पर सबकी नजर

Fri, 27 Nov 2020 06:47 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 27 Nov 2020 06:47 PM IST
खास बातें

कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे पंजाब और हरियाणा के किसानों और पुलिस के बीच शुक्रवार सुबह से सिंघु बॉर्डर पर संघर्ष जारी रहा। दोपहर दो बजे के लगभग स्थिति ज्यादा बिगड़ गई और पुलिस ने करीब 40 राउंड आंसू गैस के गोले दागे। इस बीच किसान संगठन और दिल्ली पुलिस लगातार धरनास्थल को लेकर बात कर रहे थे जिसके बाद यह निश्चय हुआ कि किसानों को दिल्ली के बुराड़ी स्थित निरंकारी समागम में प्रदर्शन करने इजाजत दी जाएगी। अब पुलिस किसानों को लेकर दिल्ली पहुंचेगी। वहीं दिल्ली मेट्रो ने एहतियात के तौर पर छह मेट्रो स्टेशनों से निकासी और प्रवेश की सुविधा बंद कर दी है। पढ़ें दिनभर का अपडेट....

विज्ञापन
punjab farmers protest delhi chalo kisan march live updates news in hindi security tighten at singhu border tear gas farmers agitation
फार्मर्स प्रोटेस्ट दिल्ली चलो किसान मार्च: किसानों का सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:46 PM, 27-Nov-2020

हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर से सभी बैरिकेड हटाए

हरियाणा पुलिस ने अंबाला के पास शंभू बॉर्डर से सभी बैरिकेड हटा लिए हैं। अंबाला के एसपी राजेश कालिया ने कहा कि किसी को रोका नहीं जा रहा है। यात्री आराम से यात्रा कर सकते हैं।
06:32 PM, 27-Nov-2020

 3 दिसंबर को बातचीत के लिए किसान यूनियन को आमंत्रण भेजा गया हैः केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर

किसान आंदोलन पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि इससे पहले भी 2 चरण अपने स्तर पर, सचिव स्तर पर किसानों से वार्ता हो चुकी है। 3 दिसंबर को बातचीत के लिए किसान यूनियन को हमने आमंत्रण भेजा है।  
 
विज्ञापन
06:29 PM, 27-Nov-2020

शाहबाद-त्यौड़ा थेह जीटी रोड पर मिट्टी गिराकर नाकाबंदी की

पंजाब के अमृतसर से आ रहे किसानों के जत्थे को शाहबाद-त्यौड़ा थेह जीटी रोड पर रोकने के लिए पुलिस ने मिट्टी गिराकर नाकाबंदी की है। मौके पर वाटर कैनल भी मौजूद हैं। पुलिस ने सड़क पर ट्रकों को खड़ा कर उनके पहियों की हवा निकाली दी है।
06:06 PM, 27-Nov-2020

कुरुक्षेत्र में 20 नाके, 950 पुलिस कर्मी तैनात

कुरुक्षेत्र जिला में पुलिस ने किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए 20 नाके लगाए हुए हैं और इन पर 950 पुलिस कर्मी तैनात हैं। 
05:52 PM, 27-Nov-2020

डीएमआरसी ने सभी लाइनों पर सेवाएं की शुरू

डीएमआरसी ने बताया कि शाम 5:35 बजे से सभी में लाइनों पर मेट्रो सेवाएं सामान्य तौर पर संचालित कर दी गई है। शनिवार से यात्रियों को सभी लाइनों पर नियमित सेवाएं मिलेंगी। 
 

 

05:43 PM, 27-Nov-2020

सिरसा से चले किसानों का जत्था भोडा होशनाक गांव के पास हाईवे पर पहुंचा

सिरसा से चले किसानों का जत्था भोडा होशनाक गांव के पास हाईवे पर पहुंचा। प्रशासन ने किसानों को रोका। मिट्टी व अवरोधक लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:35 PM, 27-Nov-2020

डबवाली व सिरसा के बाद फतेहाबाद हाईवे पर लगे नाके को किसानों ने किया पार

कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने डबवाली व सिरसा के बाद फतेहाबाद जिले के गांव भोडा होशनाक में हाईवे पर लगे नाके को भी पार कर लिया। पांच हजार से अधिक किसानों की संख्या देखकर पुलिस प्रशासन पीछे हट गया। इसके बाद किसानों ने मिट्टी को हटा दिया और बेरिकेड्स को नहर में फेंक दिया।
05:31 PM, 27-Nov-2020

करनाल में पुलिस ने खोला नाका

करनाल में पुलिस ने नाका खोला दिया है। किसानों को आगे जाने देने के लिए रास्ता साफ किया जा रहा है। किसान आंदोलन के कारण यहां दिनभर जाम रहा।
05:00 PM, 27-Nov-2020

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर जाम

किसानों के प्रदर्शनस्थल से हटने के चलते अब भी दिल्ली की सीमाओं पर लंबा ट्रैफिक जाम लगा है। ऐसे ही दिल्ली गुरुग्राम बॉर्डर पर भी जाम लगा हुआ है।
 
04:34 PM, 27-Nov-2020
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर लाल खट्टर ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों से बात करने के लिए तैयार है। किसानों को सीधे केंद्र से बात करना चाहिए। सीएम खट्टर ने ट्वीट किया- मेरी किसान भाईयों से अपील है कि अपने सभी जायज मुद्दों के लिए केंद्र से सीधे बातचीत करें। आंदोलन इसका जरिया नहीं है। इसका हल बातचीत से ही निकलेगा।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed