Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 22 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6ab1e843d312e178e50978a4","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-09-22","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 22 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
लाइव अपडेट
10:08 PM, 22-Sep-2026
बिहार: फैक्ट्री मालिक की पिटाई से मौत! शव सड़क पर रखकर परिजनों का हंगामा; पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप
मुजफ्फरपुर में फैक्ट्री कर्मचारी अशोक सहनी की मौत के बाद परिजनों ने मालिक पर पिटाई का आरोप लगाते हुए शव सड़क पर रखकर जाम किया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।और पढ़ें
09:06 PM, 22-Sep-2026
बिहार: पुलिस लाइन के बगल में युवक की बेरहमी से हत्या, मोबाइल लूट का विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला
छपरा के हवाई अड्डा परिसर में पुलिस लाइन के पास सोमवार रात एक युवक की हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में मोबाइल लूट के विरोध में वारदात की बात सामने आई है। पुलिस ने मृतक के साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।और पढ़ें
विज्ञापन
08:53 PM, 22-Sep-2026
बिहार: जमुई कांड पर सीएम सम्राट चौधरी सख्त, बोले- अपराधी की कोई जाति नहीं होती, बख्शे नहीं जाएंगे
जमुई की घटना पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती। उन्होंने कानून को चुनौती देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी और कहा कि ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।और पढ़ें
08:33 PM, 22-Sep-2026
बिहार: मंत्री रामकृपाल, प्रमोद और निशांत ने क्या मैसेज दिया, अस्पतालों की आदत बदलने का भरोसा किसने दिलाया?
दिवंगत पत्रकार जैनेंद्र ज्योति की छठी पुण्यतिथि पर पहुंचे बिहार सरकार ने तीन मंत्रियों ने लोगों से रक्तदान करने की अपील की। तीनों मंत्रियों ने कोरोना काल में रक्तदान और समाजसेवा से जीवन की आहुति देने वाले जैनेंद्र प्रेरक व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। आइये जानते हैं किसने क्या कहा? और पढ़ें08:29 PM, 22-Sep-2026
बिहार: नहर किनारे बैठे युवक की हत्या, सीने में मारी गोली; वारदात के बाद गांव में सनसनी
भोजपुर के नीमा गांव में सोमवार शाम नहर किनारे बैठे 22 वर्षीय बीए छात्र शत्रुघ्न कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार, दो युवकों से कहासुनी के बाद उसे सीने में गोली मारी गई। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।और पढ़ें
08:10 PM, 22-Sep-2026
जमुई कांड के बाद चर्चा में आईं एडीजी कौन?: क्या है उनका पूरा नाम, सीआरपीएफ से बिहार गृह विभाग तक ऐसा रहा सफर
Jamui Viral Video Case: जमुई में छात्र-छात्रा से बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस कार्रवाई चर्चा में है। इसी मामले के बीच बिहार की एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के. सुहिता अनुपम भी सुर्खियों में हैं। करीब तीन दशक के करियर में वह कई अहम पदों पर काम कर चुकी हैं।और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
07:58 PM, 22-Sep-2026
बिहार: पुनौरा धाम प्रोजेक्ट पर सियासी घमासान, आनंद मोहन ने लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
पूर्व सांसद आनंद मोहन ने पुनौरा धाम की विकास योजनाओं में कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द साक्ष्यों के साथ इसका खुलासा करेंगे। साथ ही रीगा चीनी मिल, पुल और रेल परियोजनाओं के साथ क्षेत्र में सुखाड़ और भूजल संकट का मुद्दा भी उठाया।और पढ़ें
07:32 PM, 22-Sep-2026
बिहार: चार सितारों का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, ‘भक्षक’ के संजय मिश्रा समेत इनको मिला सम्मान
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में बिहार से जुड़े चार फिल्मी व्यक्तित्व सम्मानित हुए। संजय मिश्रा को ‘भक्षक’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता, कमलेश कुमार मिश्रा और मिंटी मिश्रा को ‘काकोरी’ के लिए तथा संजीव श्रीवास्तव को हिंदी के सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक का पुरस्कार मिला। समारोह पहली बार दिल्ली से बाहर गुजरात के एकता नगर में आयोजित हुआ।और पढ़ें
05:58 PM, 22-Sep-2026
शिक्षक बनने का अवसर: बिहार में 32388 शिक्षकों की भर्ती के लिए बीपीएससी टीआरई 4 का विज्ञापन जारी; देखें तारीखें
बिहार लोक सेवा आयोग ने टीआरई-4.0 के तहत 32,388 विद्यालय अध्यापक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है। आयोग के परीक्षा कैलेंडर में भी टीआरई-4.0 के 32,388 पद दर्ज हैं। और पढ़ें04:57 PM, 22-Sep-2026
बिहार: जमुई कांड पर तेजस्वी का हमला, बोले- छिटपुट घटना बताने वाले माफी मांगें, आरोपियों का हो स्पीडी ट्रायल
जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ कथित बदसलूकी और छेड़खानी के मामले पर तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा। उन्होंने घटना को छिटपुट बताने वाले नेताओं से माफी मांगने और सभी आरोपियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाने की मांग की।और पढ़ें