फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   punishment on Selfi with DM

बिना इजाजत महिला DM संग सेल्फी लेना पड़ा मंहगा

Fri, 05 Feb 2016 08:43 PM IST
Updated Fri, 05 Feb 2016 08:43 PM IST
विज्ञापन
punishment on Selfi with DM

डीएम संग सेल्फी लेने के मामले में प्रशासन ने बृहस्पतिवार को शहर के समाजसेवियों, शिक्षाविदों, महिला संगठन, अधिवक्ताओं की आम राय जानी। कलक्ट्रेट सभागार में सभी ने एकमत होकर डीएम द्वारा आरोपी के खिलाफ की गई कार्रवाई को वाजिब ठहराया और सेल्फी लेने के तरीके का विरोध किया।

विज्ञापन


दो दिन पहले एक युवक ने डीएम के दफ्तर में उनकी बिना मर्जी के सेल्फी लेने की कोशिश की थी। रोकने पर उसने हंगामा किया। इस पर उसका चालान कर दिया गया था।

इस बाबत बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में एडीएम प्रशासन विशाल सिंह ने पूछा कि अपने परिवार की महिला के साथ अंजान व्यक्ति को सेल्फी लेने की इजाजत कोई दे सकता है?

विज्ञापन

एक युवक बिना इजाजत के सेल्फी ले रहा था

punishment on Selfi with DM

चोरी छिपे सेल्फी लेने वाले को क्या माफ करना ठीक होगा। सभी बोले नहीं। उन्होंने इस कृत्य का विरोध किया। शहर की  महिलाओं ने भी आरोपी युवक पर की गई कार्रवाई को वाजिब ठहराया।


आर्य कन्या इंटर कालेज की प्रिंसिपल अनिता भारद्वाज ने कहा कि बिना अनुमति महिला अधिकारी की सेल्फी लेने वाला मासूम नहीं हो सकता।

गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय की प्रिंसिपल अंशू बंसल ने कहा कि चोरी छिपे सेल्फी लेने का मकसद युवक की गंदी मानसिकता को दर्शाता है। डीएम के मुताबिक मैं मीटिंग ले रही थी। एक युवक बिना इजाजत के सेल्फी ले रहा था। मना करने पर वह स्टाफ से भी भिड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed