फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pulwama terror attack Affected Sadbhavana bus service from India to Pakistan

सद्भावना बस सेवा पर भी पुलवामा आतंकी हमले का असर, दिल्ली से नहीं मिला एक भी यात्री

Wed, 20 Feb 2019 04:54 AM IST
राजेश सैनी अरुण कुमार, नई दिल्ली
अरुण कुमार, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Wed, 20 Feb 2019 04:54 AM IST
विज्ञापन
Pulwama terror attack Affected Sadbhavana bus service from India to Pakistan
भारत-पाक सीमा पर बस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : file photo

भारत-पाकिस्तान के रिश्तों को मजबूत करने के लिए डीटीसी द्वारा दिल्ली-लाहौर के बीच चलाई गई सद्भावना बस सेवा पर पुलवामा आतंकी हमले के बाद बड़ा असर पड़ा है। रोज-मर्रा के तौर पर दिल्ली से पाकिस्तान और पाकिस्तान से दिल्ली आने वाले यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है, नतीजतन मंगलवार को दिल्ली से पाकिस्तान के लिए रवाना हुई बस के लिए कोई यात्री ही नहीं मिला, लिहाजा बस को अम्बेडकर बस टर्मिनल से खाली रवाना किया गया। 

विज्ञापन


डीटीसी के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में जवानों के शहीद होने की घटना के बाद दिल्ली-लाहौर सद्भावना बस सेवा प्रभावित हुई है। इस घटना के बाद से जहां पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ रोष की स्थिति है, वहीं सद्भावना बस सेवा के यात्रियों में भी डर और दहशत है। पाकिस्तान जाने और आने वाले यात्रियों की संख्या में इस घटना के बाद से तेजी से गिरावट दर्ज हुई है। 
विज्ञापन


हमले के छठे दिन नहीं मिला कोई यात्री
पुलवामा हमले के छह दिन बीतने के बाद मंगलवार को दिल्ली से पाकिस्तान के लिए कोई यात्री नहीं मिला। एक भी यात्री नहीं होने के बावजूद डीटीसी द्वारा नियमानुसार बस  को पाकिस्तान के लिए खाली रवाना किया गया। अधिकारियों की मानें तो दिल्ली से पाकिस्तान जाने वाले यात्रियों की औसतन संख्या 15 से 25 के बीच रहती है, लेकिन मंगलवार को किसी भी यात्री ने टिकट बुक नहीं कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छह दिनों में 39 यात्री पाकिस्तान गए , 47 आए दिल्ली
पुलवामा हमले के अगले दिन ही दिल्ली से पाकिस्तान जाने वाली यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़कर 30 हो गई। इसके बाद 18 फरवरी को दिल्ली से पाकिस्तान के लिए 9 यात्री रवाना हुए और इस उतार-चढ़ाब के बीच 19 फरवरी को पाकिस्तान के लिए एक भी यात्री नहीं पहुंचा।

वहीं दूसरी ओर पुलवामा हमले वाले दिन 14 फरवरी को 6 यात्री दिल्ली पहुंचे। इसके बाद 16 फरवरी को दिल्ली में रोष की स्थिति के बीच केवल एक यात्री पाकिस्तान से दिल्ली पहुंचा। 18 फरवरी को 11 और 19 फरवरी को महज 4 यात्री दिल्ली आए।

एडवांस बुकिंग पर भी असर
घटना के बाद दिल्ली-लाहौर बस सेवा की एडवांस बुकिंग पर भी असर पड़ा है। करार के तहत दिल्ली की ओर से पाकिस्तान के लिए 10 सीटों की एडवांस बुकिंग की जा सकती है और उधर पाकिस्तान की ओर से दिल्ली के लिए भी 10 सीटों के लिए एडवांस बुकिंग की जा सकती है, लेकिन इस घटना के बाद ऑनलाइन एवं काउंटर से एडवांस बुकिंग भी न के बराबर हुई है।

पाकिस्तान जाने वाली सदा-ए-सरहद बस को रोकने के लिए जुटा हजूम, हंगामे के बाद पुलिस ने लाठियां फटकारीं

पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ जवानों की शहादत के बाद लोगों में आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन लगातार जारी है। मंगलवार को विरोध प्रदर्शन के बीच हाईवे पर बीसवां मील के पास युवाओं ने भारत-पाकिस्तान के बीच चलने वाली बस सदा-ए-सरहद को रोकने की कोशिश की। तमाम युवा एकत्रित होकर पहले से दी गई चेतावनी के अनुसार हाईवे पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। उधर, सूचना पाते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को बल प्रयोग करते हुए हाईवे से खदेड़ दिया। इतना ही नहीं पुलिस ने मुरथल से ही बस का रूट डायवर्ट कर सोनीपत शहर के बीच से निकालकर बारोटा के सामने वाया नरेला होकर दिल्ली भेज दिया। 

रविवार को भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में राई इलाके के युवाओं ने आतंकी हमले के विरोध में हाईवे पर उतर कर सदा-ए-सरहद बल को रोकने का प्रयास किया था। लेकिन बाद में पता चला कि बस केवल मंगलवार और वीरवार को आती है। युवाओं ने तय किया था कि वह मंगलवार को बस को रोक कर पाकिस्तान का झंडा उस बस से उतार देंगे। इसे लेकर मंगलवार शाम को ग्रामीण एक बार फिर बढ़खालसा मेमोरियल के पास एकत्रित हुए। ग्रामीणों व युवाओं के रोष को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल हाईवे पर दोनों तरफ तैनात कर दिया गया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों तथा पुलिस के बीच काफी देर तक नोंकझोंक भी हुई। पुलिस ने मौके से चार प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। बाद में इन्हें छोड़ दिया गया। इस बीच पुलिस ने आला अधिकारियों को सूचना देकर स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद मुरथल से ही शहर के बीचोंबीच से नरेला के रास्ते से बस को दिल्ली में प्रवेश करा दिया गया। जबकि हाईवे पर युवा बस के इंतजार में प्रदर्शन करते रहे। युवाओं के प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता तीर्थ राणा, आजाद सिंह नेहरा व रवींद्र दिलावर भी पहुंचे। 

रूट बदलने से सुरक्षित हुई सदा-ए-सरहद बस
बीसवां मील के पास युवाओं की पूर्व सूचना के बाद जुटने और हंगामा होता देखकर पुलिस अधिकारियों ने गुप्त योजना के तहत बस को पहले ही मुरथल से ही भारी सुरक्षा के बीच सोनीपत शहर में प्रवेश कराया। बस को मुरथल से महाराजा अग्रसेन चौक, वहां से महाराणा प्रताप चौक, आईटीआई होते हुए राठधना व सफियाबाद के रास्ते नरेला में भेज दिया। रूट बदले जाने के कारण बस सुरक्षित गंतव्य तक पहुंच गई। 

पुलिस ने भीड़ को कई बार लाठियां फटकार कर दौड़ाया
हाईवे पर युवाओं के जमावड़े के बाद पुलिस ने हलका बल प्रयोग करते हुए प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भी फटकारीं और हाईवे से खदेड़ दिया। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर दी। प्रदर्शनकारियों की पुलिस से कहासुनी भी हुई। इसमें चार युवाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। हालांकि बाद में सभी को छोड़ दिया गया। 

पाकिस्तान का झंडा लगी बस तत्काल रोकी जाए : वीरेंद्र 
भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र बढ़खालसा ने कहा कि पाकिस्तान का झंडा लगी बस का भारत से गुजरना उनके जख्मों पर नमक डालने का कार्य करता है। इसलिए सरकार से मांग करते हैं कि तुरंत प्रभाव से बस को रोका जाए। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक महापंचायत बुलाकर अगली कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा। युवाओं ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी व शहीदों का बदला लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि वह जल्दी ही इस मामले में निर्णय लेकर केंद्र सरकार को बाध्य करेंगे की यह बस सेवा बंद की जाए। युवाओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने राई थाना के बाहर हंगामा खड़ा कर दिया। इसे देखते हुए पुलिस ने बाद में हिरासत में लिए गए युवाओं को रिहा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed