{"_id":"5e7b92058ebc3e6fd43b5427","slug":"puchasing-mask-as-per-need-health-facilities-working-24-7-dr-randeep-guleria","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरत अनुसार हो रही है मास्क की खरीद, निरंतर काम में जुटे हैं स्वास्थ्य कर्मचारी : डॉ. रणदीप गुलेरिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरत अनुसार हो रही है मास्क की खरीद, निरंतर काम में जुटे हैं स्वास्थ्य कर्मचारी : डॉ. रणदीप गुलेरिया
Wed, 25 Mar 2020 10:46 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Wed, 25 Mar 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
डॉ. रणदीप गुलेरिया
- फोटो : ani
एम्स दिल्ली के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने बुधवार को जानकारी दी कि सभी स्वास्थ्य कर्मचारी - डॉक्टर, नर्सिंग अधिकारी, ओटी तकनीशियन, प्रशासनिक कर्मचारी निरंतर काम कर रहे हैं। कुछ लोग झज्जर में मरीजों की निगरानी कर रहे हैं, कुछ कोरोना रोगियों की देखभाल के लिए तैयारी कर रहे हैं, जिसके लिए हमने कई पूर्वाभ्यास किए हैं।
विज्ञापन
All health services personnel - doctors, nursing officers, OT technicians, administrative staff, have been working 24/7. Some are monitoring patients in Jhajjar, some are making preparations to look after COVID patients for which we've done several rehearsals:Director,AIIMS Delhi pic.twitter.com/KNHKIr3qOc
— ANI (@ANI) March 25, 2020
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम अपने डॉक्टरों के लिए अधिक सुविधाएं बना रहे हैं ताकि वे आराम कर सकें और ब्रेक ले सकें। हम कोशिश कर रहें है कि कर्मचारियों को पर्याप्त आराम मिल सके और यदि मामलों की संख्या बढ़े तो वे बाद में काम कर पाएं।
विज्ञापन
डॉ. रणदीप गुलेरिया ने बताया कि हम आवश्यकतानुसार पीपीई-एन 95 मास्क खरीद रहे हैं। कमी होने की स्थिति में खुद मास्क का उत्पादन करने के लिए तरीकों की तलाश में हैं। यदि हम मास्क में दोबारा उपयोग योग्य चीजों को अच्छी तरह से जीवाणुरहित कर सके तो कमी होने पर हम तो उनका पुन: उपयोग कर सकते हैं।
हमने पिछले कुछ दिनों में कई वेंटिलेटर और मॉनिटर खरीदे हैं। हमारी योजना है कि हम जरूरत पढ़ने पर ट्रामा सेंटर और बर्न्स एवं प्लास्टिक सर्जरी सेंटर को कोरोना अस्पताल में बदल सकें। वहां लगभग 200 बिस्तर की सुविधाएं दी जा सकती है। झज्जर में भी हमारे पास एक बड़ी सुविधा है।