फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Public program in Janakpuri on completion of 11 years of Central Government and 100 days of Delhi Government

11 साल ...100 दिन : सीएम रेखा का जनकपुरी में जनसंपर्क कार्यक्रम, कहा- दिल्लीवासियों का हर सपना करेंगे साकार

Mon, 09 Jun 2025 01:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 09 Jun 2025 01:36 AM IST
सार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्र सरकार के 11 साल और दिल्ली सरकार के 100 दिन पूरे होने पर जनकपुरी में जनसंपर्क कार्यक्रम में जनता से सीधा संवाद किया।

विज्ञापन
Public program in Janakpuri on completion of 11 years of Central Government and 100 days of Delhi Government
CM Rekha Gupta - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्र सरकार के 11 साल और दिल्ली सरकार के 100 दिन पूरे होने पर जनकपुरी में जनसंपर्क कार्यक्रम में जनता से सीधा संवाद किया। उन्होंने वादा किया कि सड़कें, नालियां, झुग्गी बस्तियां और प्रदूषण, हर मोर्चे पर उनकी सरकार दिल्लीवासियों के सपनों को साकार करेगी।

विज्ञापन


पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी विधानसभा में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के 100 दिन के कार्यों का लेखा-जोखा पेश किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और दिल्ली की उनकी सरकारें मिलकर सड़कों, नालियों और पार्कों को दुरुस्त करेंगी। पिछले 100 दिनों में यमुना को साफ करने के लिए 20 लाख मीट्रिक टन गाद निकाली गई।
विज्ञापन


प्रदूषण से जंग के लिए 1000 वाटर स्प्रिंकलर और ऊंची इमारतों पर एंटी-स्मॉग गन लगाए गए। जल्द ही क्लाउड सीडिंग की शुरुआत होगी। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, पश्चिमी दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत, भाजपा के पश्चिमी जिला अध्यक्ष चंद्रपाल बख्सी, उपाध्यक्ष, आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी उपस्थित रहे। आशीष सूद ने अपनी विधानसभा में किए गए कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये मेवा खाने नहीं, सेवा करने वाली सरकार - सीएम
सीएम ने पूर्ववर्ती आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली को लूटकर अब पंजाब का रुख किया है। उनकी सेवा वाली सरकार है, मेवा वाली सरकार नहीं है। जलभराव के स्थानों को चिन्हित कर समाधान शुरू हो चुका है। सड़कों के गड्ढे भरे जा रहे हैं और नई सड़कें बन रही हैं। पहली कैबिनेट में आयुष्मान भारत योजना लागू की गई है। इसका लाभ दिल्ली के बुजुर्गों को मिलने लगा है। झुग्गी बस्तियों के लिए 700 करोड़ के बजट से 650 बस्तियों में नालियां, खड़ंजा, शौचालय और स्नानघर बनाए जाएंगे। सीएम ने वादा किया कि हर दिल्लीवासी को पक्की छत मिलेगी।


जनकपुरी में काम के लिए फंड की कमी नहीं होगी
जनकपुरी के विधायक और कैबिनेट मंत्री आशीष सूद को भरोसा दिलाया कि उनकी विधानसभा के हर काम के लिए फंड की कमी नहीं होगी। पश्चिमी दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत ने सीएम से कहा कि जनकपुरी उनका मायका है, पंखा रोड के पास ही उनका घर है। मुख्यमंत्री से उन्होंने क्षेत्र विशेष रूप से विकास परियोजनाएं शुरू करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने जनकपुरी के निवासियों से वादा किया कि उनका कोई भी काम नहीं रुकेगा। उन्होंने विधायक आशीष सूद से कहा कि वे काम की रूपरेखा बनाएं, हर काम के लिए पैसे वे देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed