फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Public life disrupted due to rain in the capital water filled in colonies

Delhi: राजधानी में बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त, कॉलोनियों में भरा पानी, जल जनित बीमारियों की बढ़ी आशंका

Tue, 11 Jul 2023 02:15 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 11 Jul 2023 02:15 AM IST
सार

डॉक्टरों का कहना है कि जो लोग डेंगू से दूसरी बार संक्रमित होंगे, उनमें गंभीर होने की आशंका सबसे ज्यादा है। इस साल बारिश का दौर समय से पहले ही शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Public life disrupted due to rain in the capital water filled in colonies
बारिश के चलते जलभराव - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में कुछ दिनों से हो रही बारिश से जगह-जगह हुए जलजमाव से आने वाले दिनों में डेंगू के मामले बढ़ने की आशंका है। बारिश के कारण अधिकतर कॉलोनियों, सोसाइटियों में विभिन्न जगहों पर जलभराव हो गया है, जिससे अस्पतालों में जलजनित बीमारियों से पीड़ितों की संख्या बढ़ रही है और जांच में काफी मरीज डेंगू से पीड़ित मिल रहे हैं। हालांकि इन मरीजों में अभी गंभीर लक्षण नहीं दिख रहे, लेकिन विशेषज्ञों ने आशंका जाहिर की है कि दिल्ली में जिस स्तर पर बारिश हुई है उससे मामले बढ़ने के साथ गंभीरता भी बढ़ सकती है। 

विज्ञापन

 

डॉक्टरों का कहना है कि जो लोग डेंगू से दूसरी बार संक्रमित होंगे, उनमें गंभीर होने की आशंका सबसे ज्यादा है। इस साल बारिश का दौर समय से पहले ही शुरू हो गया है। ऐसे में कुछ लोग पहले ही संक्रमित होकर ठीक हो गए, यदि वह फिर से संक्रमित होते हैं तो स्थिति बिगड़ सकती है।
 





 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में एम्स में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर व रोग निवारण प्रतिक्रिया प्रकोप सेल (डीपीआरओसी) के नोडल अधिकारी डॉ. संजय के राय ने कहा कि बारिश के बाद मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस बार बारिश ज्यादा हो रही है, ऐसे में मामले बढ़ने की आशंका है। उन्होंने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए अभी कोई दवाई नहीं है, केवल बचाव ही करना होगा। ऐसे में हमें देखना होगा कि आसपास कोई कृत्रिम तौर पर पानी जमा न हो। यदि कही पानी जमा होता है तो उसे तुरंत हटाना पड़ेगा। इसे लेकर विशेष तौर पर जागरूकता के लिए एम्स काम करेगा। उन्होंने कहा कि एम्स में अभी एक-दो मामले आ रहे हैं, लेकिन कोई गंभीर नहीं है।

विज्ञापन

15 दिन में बढ़ सकते हैं मामले

लोकनायक अस्पताल के निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि अस्पताल में डेंगू के अभी दो मरीज भर्ती हैं। अस्पताल में अभी लक्षण के साथ आ रहे मामलों में डेंगू के केस कम हैं, लेकिन अगले 15 दिन में मामले तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों में जो बारिश हुई है उसका असर आने वाले दिनों में दिखेगा।

 

50 मीटर में खतरा
डॉ. राय ने कहा कि डेंगू का मच्छर (मादा एडीज) 50 मीटर के दायरे में ही संक्रमित करता है, जबकि मलेरिया का मच्छर दो किमी तक संक्रमित कर सकता है। डेंगू के चार रूप हैं और यह एक व्यक्ति को चार बार संक्रमित कर सकता है। व्यक्ति जब दूसरी बार दूसरे रूप से संक्रमित होता है तो गंभीर हो सकता है। ऐसे में बिना डॉक्टर की सलाह के दवा नहीं लेनी चाहिए। ऐसे मामलों में 0.1 फीसदी तक मौत हो सकती है।

 

लक्षण
- तेज बुखार
- शरीर में दर्द
- आंखों के पीछे दर्द
- हड्डी तोड़ दर्द

 

निजी अस्पतालों में ज्यादा मामले

निजी अस्पताल में इंटरनल मेडिसिन विभाग के डॉ. अनुराग सक्सेना ने कहा कि कुछ दिनों से अस्पताल में रोज 10 से 15 मामले इन लक्षणों के साथ आ रहे हैं। इनमें जांच में 5 से 6 केस डेंगू के मिल रहे हैं। अन्य मामले वायरल फ्लू के हैं। इनकी बढ़ती संख्या चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि तेज बुखार, गंभीर सिरदर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द जैसे गंभीर लक्षणों के साथ अस्पताल पहुंच रहे 7 से 8 मरीजों को एक समय के लिए अस्पताल में भर्ती करना पड़ रहा है।


 

इस सप्ताह आए 14 नए मामले

दिल्ली नगर निगम के अनुसार, इस सप्ताह डेंगू के 14 नए मामले सामने आए। दिल्ली में इस साल 135 मामले आ चुके हैं। जुलाई के शुरुआती 10 दिन में ही 14 मामले आ गए हैं। निगम के अनुसार, इस सप्ताह मलेरिया के 5 नए मामले सामने आए। अभी तक इस साल 43 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं चिकनगुनिया के दो नए मामले सामने आए। अभी तक 13 नए मामले सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed