{"_id":"5ae73730a33009f732456620649ef844","slug":"public-attack-on-police-in-noida-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण गिराने गई टीम पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माण गिराने गई टीम पर हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 11 Oct 2014 08:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सोरखा गांव में भूमाफिया ने प्राधिकरण की अधिग्रहीत जमीन पर अवैध निर्माण कर रखा है। शुक्रवार को इसको गिराने गई प्राधिकरण की टीम पर लोगों ने पथराव कर दिया। इससे दो गाड़ियों के शीशे टूट गए। इस मामले में प्राधिकरण ने भूमाफिया समेत 21 ज्ञात और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सोरखा गांव में प्राधिकरण की छह हजार वर्गमीटर अधिग्रहीत जमीन है। इस पर भूमाफिया ने अवैध कब्जा कर इसके चारों ओर चारदीवारी बना दी थी। इस पर प्लॉटिंग कर कॉलोनी काटी जा रही थी। भूमाफिया के जाल में कई लोग अपने लाखों रुपये भी फंसा चुके हैं। कई लोग जीवन भर की जमा पूंजी इन भूमाफिया को प्लॉट के एवज में दे चुके हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे प्रोजेक्ट इंजीनियर एचएन सिंह के नेतृत्व में प्राधिकरण की टीम और पुलिस अधिग्रहीत जमीन से अवैध निर्माण हटाने पहुंची। यहां बन चुके घरों में मौजूद लोगों को खाली करने को कहा गया। इस बीच खाली घरों को टीम जेसीबी की मदद से ढहाने लगी। प्लॉट की चारदीवारी भी गिरा दी गई। कार्रवाई के दौरान लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच वहां काफी ग्रामीण जमा हो गए।
विज्ञापन
फिर ग्रामीणों के साथ मिलकर लोगों ने प्राधिकरण और पुलिस की टीम पर पथराव कर दिया। इसमें प्राधिकरण की एक बुलेरो व जिप्सी का शीशा टूट गया। भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल ने लोगों को काबू किया। प्राधिकरण की टीम ने अवैध निर्माण को तोड़ दिया है। प्राधिकरण की जमीन पर कब्जा करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में सोरखा निवासी प्रहलाद, भीष्म, सचिन, बलराज समेत 21 लोगों के खिलाफ नामजद और सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
किसानों को दी जानी है जमीन
जिस जमीन पर कब्जा हटाने को लेकर बवाल हुआ है, वह जमीन पांच प्रतिशत आवासीय भूखंड के रूप में किसानों को दी जानी है। प्राधिकरण के मुताबिक, यहां करीब डेढ़ लाख वर्ग मीटर जमीन पर कॉलोनाइजरों ने कॉलोनी काट दी है। शुक्रवार को खसरा नंबर 552, 553, 859 व 860 की करीब 15 हजार वर्ग मीटर जमीन ही अतिक्रमण से मुक्त कराई जा सकी। बाकी जमीन से अतिक्रमण हटाया जाना है। यह प्राधिकरण की जमीन है। सस्ते के चक्कर में लोगों ने भी यहां आशियाना भी बना लिए हैं।