फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Protesting Farmers are so busy fighting for their rights that they dont even fear Corona pandemic

अधिकारों की लड़ाई में इस कदर व्यस्त हैं कि कोरोना से डरने के लिए समय नहीं: प्रदर्शनकारी किसान

Wed, 09 Dec 2020 09:01 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 09 Dec 2020 09:01 PM IST
विज्ञापन
Protesting Farmers are so busy fighting for their rights that they dont even fear Corona pandemic
बॉर्डर पर प्रदर्शन करते किसान - फोटो : ANI

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान कोविड-19 महामारी और आंदोलन के अपने अधिकार के बीच फंसे हुए हैं। हालांकि उनका कहना है कि बीमारी की चपेट में आने का डर उन्हें उनकी लड़ाई से नहीं भटका सकता।

विज्ञापन


टीकरी बॉर्डर पर जमा हजारों किसानों में से अधिकतर कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क पहनने जैसी बुनियादी ऐहतियात बरतते हुए दिखाई नहीं दे रहे हैं। पंजाब के बठिंडा के किसान गगनदीप सिंह ने कहा, 'सरकार पहले ही इन कानूनों के जरिए हमारी गर्दनों में फंदे डाल चुकी है...हमें कोरोना वायरस के डर से कोई फर्क नहीं पड़ता। '
विज्ञापन


सिंह बीते 10 दिन से दिल्ली-हरियाणा सीमा पर प्रदर्शन कर रहे हैं। बीते 12 दिन से प्रदर्शन कर रहे किसान तीन नए कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफेद लंबी दाढ़ी वाले गुरवसन सिंह ने कहा कि उन्हें इस बीमारी का डर नहीं है, जिससे देश में 1.4 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हम अपने अधिकार खो रहे हैं। हमारे पास कोरोना वायरस के बारे में चिंता करने का वक्त नहीं है।

दिल्ली के उत्तम नगर के निवासी सचिन कुमार के अनुसार किसानों की मांगे सुनने से सरकार का इनकार यह साबित करता है कि वह प्रदर्शन को खत्म करने के लिए वायरस का डर पैदा कर रही है।

कुमार के परिवार की उत्तर प्रदेश में जमीन है। वह हंसते हुए कहते हैं कि ऐसा लगता है कि वायरस खासतौर पर हमें नहीं छोड़ेगा। उन्होंने कहा कि कैमरे पर जो दिखाया जा रहा है, सच्चाई उससे अलग है।


गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 40 प्रदर्शनकारी किसान संघों के साथ बुधवार को प्रस्तावित छठे दौर की महत्वपूर्ण बैठक को रद्द कर दिया है, क्योंकि किसान नेताओं ने मंगलवार रात गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई बैठक बेनतीजा रहने के बाद इस बैठक में भाग लेने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed