फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Protester were abused to police And PM, 22 video viral

पुलिस और PM के लिए बोल रहे थे अपशब्द, 22 वीडियो वायरल

Wed, 03 Feb 2016 03:26 AM IST
Updated Wed, 03 Feb 2016 03:26 AM IST
विज्ञापन
Protester were abused to police And PM, 22 video viral

आरएसएस मुख्यालय पर शनिवार को हुए प्रदर्शन के कई और वीडियो वायरल हुए हैं। इन वीडियो में प्रदर्शनकारियों को पुलिसकर्मियों और प्रधानमंत्री को अपशब्द कहते और बेरिकेड तोड़कर आगे बढ़ते हुए देखा जा रहा है।

विज्ञापन


वहीं, जांच में सामने आया है कि जेएनयू छात्रसंघ और आइसा के पास आरएसएस मुख्यालय पर प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं थी। बावजूद इसके करीब दो सौ से ज्यादा छात्रों ने वहां प्रदर्शन किया। पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी ने कहा है कि किसी के घर और कार्यालय पर प्रदर्शन करने का अधिकार किसी को नहीं है।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने के लिए संबंधित पुलिस उपायुक्त से इजाजत लेना जरूरी है। प्रदर्शन के दौरान छात्र-छात्राओं की पिटाई के मामले की जांच संयुक्त आयुक्त कर रहे हैं। इसी बीच प्रदर्शन के कुछ सेकेंड और मिनट के कुल 22 वीडियो वायरल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में प्रधानमंत्री को अपशब्द कहते सुना जा सकता है

Protester were abused to police And PM, 22 video viral

इन वीडियो में प्रदर्शनकारियों को पुलिस और प्रधानमंत्री को अपशब्द कहते सुना जा सकता है। वीडियो में प्रदर्शनकारी पुलिस बेरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास करते देखे जा रहे हैं। उधर, प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं को पुलिस के अलावा कुछ अन्य लोगों द्वारा पीटने की बात सामने आई।


इस बारे में पूछने पर बस्सी ने कहा कि जांच चल रही है, जल्द ही सारी बातें सामने आ जाएंगी। पुलिस आयुक्त ने कहा कि हर व्यक्ति को विरोध जताने का हक है, लेकिन उनकी यह जिम्मेदारी भी है कि कानून व्यवस्था को बिगड़ने न दें।

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस उपायुक्त को अधिकार है कि वे हालात के अनुसार कार्रवाई करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed