फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   protest in faridabad against bajirao mastani movie

दीपिका-रणवीर की बाजीराव मस्तानी का जमकर हुआ विरोध

Sat, 12 Dec 2015 06:33 PM IST
Updated Sat, 12 Dec 2015 06:33 PM IST
विज्ञापन
protest in faridabad against bajirao mastani movie

बॉलीवुड की हॉट जोड़ी रणवीर-दीपिका की बहुप्रतीक्षित फिल्म बाजीराव मस्तानी का देशभर में जगह-जगह विरोध हो रहा है। सबसे पहले बाजीराव के वंशजों ने इस फिल्म के कंटेंट पर आपत्ति जताई थी।

विज्ञापन


अब संजय लीला भंसाली की निर्देशित फिल्म बाजीराव मस्तानी का विरोध दिल्ली-एनसीआर में भी शुरू हो गया है। शनिवार को हिंदू जनजागृति समिति के कार्यकर्ताओं ने फिल्म में इतिहास के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए सिटी पार्क पर धरना दिया।
विज्ञापन


धरने का संबोधित करते हुए गौ मानव सेवा ट्रस्ट के संयोजक रुपेश यादव ने कहा कि फिल्म में प्रदर्शित गाने पिंगा पिंगा में इतिहास को गलत तरीके से दिखाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

काशीबाई और मस्तानी ने फिल्म में की अभद्रता'

protest in faridabad against bajirao mastani movie

इस गाने में बाजीराव की पत्नी काशीबाई और मस्तानी को अभद्र तरीके से नाचते दिखाया गया है। जबकि तत्कालीन राजघरानों में ऐसी कोई परंपरा नहीं थी।

हिंदू जनजागृति समिति के संयोजक सुरेश मुंजाल ने कहा कि फिल्म निर्देशक ने राज परंपराओं का अध्ययन नहीं किया है।

इस दौरान सनातम संस्था के डॉ. भूदेव शर्मा, राजीव दीक्षित स्वदेशी रक्षक संघ, गुलशन किंगर, संदीप कौर, गौ रक्षा दल के चुन्नू राजपूत और पूनम ने भी धरने को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed