{"_id":"29a9e3d5d10e221e8db8b730fe49b6ce","slug":"protest-for-power-and-water-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली, पानी के लिए जबदस्त प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली, पानी के लिए जबदस्त प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 14 Jun 2014 07:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव की दस्तक शुरू होने के साथ ही शहर में अब हर मुद्दे पर राजनीतिक जाम लगने शुरू हो गए हैं। बिजली-पानी की समस्या हो या फिर कोई हादसा। हर जगह स्थानीय नेता अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
मीडिया के कैमरे की फ्लैश चमकने के साथ ही वह अचानक गायब हो जाते हैं। इसका ताजा उदाहरण शुक्रवार को फरीदाबाद के बीके चौक पर देखने को मिला। दरअसल, शुक्रवार को पानी की समस्या को लेकर डबुआ व नेहरू कॉलोनी की सैकड़ों महिलाएं सुबह 11 बजे बीके चौक पर जमा हो गईं और जाम लगा दिया।
विज्ञापन
देखते ही देखते केएल मेहता मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। नीलम पुल की ओर जाम लग गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उनके यहां पिछले दो महीने से पानी की समस्या बनी हुई है। इस समस्या के बारे में स्थानीय पार्षद से लेकर नगर निगम के अधिकारी तक को शिकायत दर्ज करा चुके हैं, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
लोगों ने क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। इसी बीच इनेलो नेता नगेंद्र भड़ाना भी मौके पर पहुंच गए और जाम में शामिल हो गए। करीब एक घंटे तक ट्रैफिक बाधित रहा। मौके पर पहुंचे पुलिस व नगर निगम अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
उधर, सीनियर डिप्टी मेयर मुकेश शर्मा का कहना है कि कुछ लोग बूस्टर पर लगी चाबी खोलकर पानी बहा देते हैं जिसके कारण यह समस्या पैदा हो जाती है। अब वहां पुलिस लगा दी गई है। फिर समस्या पैदा नहीं होगी।