{"_id":"415040f85ec0e19daa57e7852e517e24","slug":"protest-and-jam-on-brt-corridore-attack-on-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरटी कॉरिडोर पर चक्का जाम, पुलिस पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरटी कॉरिडोर पर चक्का जाम, पुलिस पर पथराव
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 13 May 2014 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी बढ़ने के साथ ही गहराए पेयजल संकट के खिलाफ लोगों ने सड़क पर उतरना शुरू कर दिया है। सोमवार को दक्षिण दिल्ली के अनेक इलाकों के लोगों ने पेयजल नहीं मिलने के विरोध में ग्रेटर कैलाश एक में बीआरटी कॉरिडोर पर बने दिल्ली जल बोर्ड के कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन की वजह से सुबह नौ से शाम चार बजे तक बीआरटी कॉरिडोर पर चक्का जाम रहा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोंकझोंक व धक्कामुक्की भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया।
विज्ञापन
जवाब में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। इस घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ। प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी शामिल थे।
विज्ञापन
इससे पहले दक्षिण दिल्ली के संगम विहार, सादिक नगर, अंबेडकर नगर, मदनगीर, दक्षिणपुरी आदि इलाकों के लोग पेयजल नहीं मिलने के विरोध में सुबह नौ बजे ग्रेटर कैलाश-1 स्थित दिल्ली जल बोर्ड के कार्यालय के समक्ष एकत्रित हुए।
कुछ देर नारेबाजी करने के बाद उन्होंने बीआरटी कॉरिडोर पर चक्का जाम कर दिया। उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के चलते बीआरटी कॉरिडोर पर ट्रैफिक थम गया। प्रदर्शन में शामिल कुछ लोग दोपहर करीब एक बजे दिल्ली जल बोर्ड के कार्यालय में घुसने की कोशिश की, लेकिन पुलिस उनको रोक लिया।
इस दौरान पुलिस व लोगों के बीच नोंक झोंक के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। इसी बीच कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी बल प्रयोग करते हुए लोगों को खदेड़ने की कोशिश की। मगर प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ होने के कारण पुलिस को सफलता नहीं मिली।
पथराव में एक पुलिस घायल हो गया। शाम करीब चार बजे पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की जल बोर्ड अधिकारियों के अधिकारियों के साथ बात कराई। इसी बीच पुलिस ने भी लोगों को समझाया। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शन खत्म किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उनकी कॉलोनियों में कई दिनों से पानी नहीं आ रहा। जानकारी होने के बाद भी जल बोर्ड उन इलाकों में पानी के टैंकर नहीं भेजता।
छह घंटे तक डायवर्ट रहा ट्रैफिक
सादिक नगर में बीआरटी पर स्थित दिल्ली जलबोर्ड के कार्यालय पर प्रदर्शन को लेकर सोमवार को करीब छह घंटे तक ट्रैफिक परिवर्तित रहा। इससे दक्षिण दिल्ली के कई इलाकों में सुबह से लेकर शाम तक जाम जैसे हालात रहे। सोमवार देर शाम जाकर लोगों को राहत मिली। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार जलबोर्ड के कार्यालय पर प्रदर्शन के चलते मूलचंद से लेकर सादिक नगर के दोनों कैरिज-वे को ट्रैफिक के लिए बंद करना पड़ा। मूलचंद से चिराग दिल्ली की तरफ जाने वाला ट्रैफिक मूलचंद फ्लाईओवर से पहले लाला लाजपत राय मार्ग पर रोक दिया गया था। उसे लेफ्ट टर्न लेकर लाजपत नगर की तरफ मोड़ा जा रहा था।
वहीं चिराग दिल्ली से मूलचंद की तरफ आने वाला ट्रैफिक सादिक नगर लाइट सिग्नल से राइट टर्न देकर अर्चना कॉम्प्लेक्स, जीके-एक की तरफ मोड़ दिया गया था। आउटर रिंग रोड पर चिराग दिल्ली से दोनों कैरिज-वे पर बीआरटी की तरफ आने वाला ट्रैफिक रोक दिया गया था। इसके अलावा गार्गी कॉलेज से सादिक नगर की तरफ आने वाले ट्रैफिक का सादिक नगर लाइट सिग्नल से राइट टर्न बंद कर दिया गया था।
ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार डायवर्जन सुबह करीब 11:30 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक लागू रहा। इस कारण रिंग रोड, लाला लाजपत नगर, साउथ एक्स, डिफेंस कॉलोनी, चिराग दिल्ली, आउटर रिंग रोड, चिराग दिल्ली, हौजखास, सिरी फोर्ट रोड, ईस्ट ऑफ कैलाश और अमर कॉलोनी इलाके में देर शाम तक जबरदस्त जाम रहा।