{"_id":"58c987f8144b01ea3240199a9445006b","slug":"protest-againt-illegal-colonies-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने जाम की रोड, पुलिस देखती रही तमाशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने जाम की रोड, पुलिस देखती रही तमाशा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 16 Jun 2014 05:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में फ्रंटियर कॉलोनी के लोगों ने सोमवार को अपनी समस्याओं को लेकर दूसरे के लिए समस्या पैदा कर दी। लोगों ने सात घंटे तक मेट्रो रोड बाधित कर रखा।
विज्ञापन
जिससे शहरवासियों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। खास बात यह है कि कालोनी के लोग बगैर अनुमति के सड़क पर ही तंबू लगाकर बैठे रहे और पुलिस तमाशबीन होकर खड़ी देखती रही।
विज्ञापन
कालोनी के लोगों का कहना है कि तीन साल पहले ही उनकी कॉलोनी नियमित हुई है। उन्होंने विकास शुल्क के नाम पर करीब छह करोड़ रुपये नगर निगम को जमा कर चुके हैं, लेकिन आज तक न तो कॉलोनी की सड़कें बनी और न ही ट्रांसफार्मर से बिजली कनेक्शन किया।
विज्ञापन
उनका यह भी कहना है कि 4-5 साल पहले पाकिस्तान से आकर कुछ लोग यहां झुग्गी डालकर बैठ गए हैं। उक्त लोग झुग्गियों में अनैतिक व गैरकानूनी काम करते हैं। जिससे कालोनी में रहने वालों को दिक्कत होती है।
इस समस्या के बारे में निगम अधिकारियों से बात की गई लेकिन वह कुछ भी करने को तैयार नहीं हैं। फिलहाल इन मुद्दों को लेकर कालोनी के लोग मेट्रो रोड पर तंबू लगाकर गैरकानूनी तरीके से बैठकर सड़क जाम कर दिया। पूरे दिन शहरवासी इससे जूझते रहे। दोपहर तीन बजे के बाद मौके पर पहुंचे निगम के कार्यकारी अभियंता अनिल मेहता ने उन्हें समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
उधर, बल्लभगढ़ मलेराना रोड पर लोगों ने जर्जर सड़कों, सीवर जाम व पानी की निकासी न होने को लेकर जाम लगाया। लोगों ने क्षेत्रीय विधायक, सांसद व राज्य सरकार के मंत्रियों पर भेदभाव बरतने का आरोप लगाया। प्रदर्शन करने वालों में भाजपा नेता दीपक चौधरी, सतबीर गुर्जर, अशोक शर्मा, राजेन्द्र सिंह, भीम सैन पुजारी, राजेन्द्र ठाकुर, योगेश शर्मा, विशाल, रज्जन पंडित आदि शामिल रहे।