{"_id":"7907c37888958994967e53ef7c314440","slug":"protest-against-power-and-water-supply-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 16 Jun 2014 05:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में एक जगह है जिसका नाम तो आदर्श नगर है लेकिन यह सिर्फ नाम के लिए ही है। मौके पर जाने पर वहां हर ओर समस्याओं का सामना होता है।
विज्ञापन
मलेरना रोड पर पुरानी पुलिस चौकी के पास सोमवार को सैकड़ों लोग आदर्श नगर में फैली गंदगी, मुख्य सड़क पर गड्ढों व उनमें जमा पानी के विरोध में धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
लोगों का आरोप है कि गंदा पानी भरा रहने के कारण उनमें मलेरिया मच्छर पनप रहे हैं। नगर निगम दूषित पेयजल की आपूर्ति कर रहा है। इससे मलेरिया एवं टाइफाइड एवं अन्य जल जनित बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
धरने पर बैठे एडवोकेट होरीलाल शर्मा ने बताया कि पीने का पानी इतना दूषित है कि उसमे बदबू आती है। सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। नालियों की कोई व्यवस्था ही नहीं है। लेकिन नगर निगम का इस तरफ ध्यान ही नहीं है।
क्षेत्र की जनता यहां नरकीय जीवन जीने को मजबूर है। धरने पर बैठे लोगों ने पीने के साफ पानी की आपूर्ति, सफाई अभियान चलाने एवं नालियां बनवाने की मांग की है।
इस मौके पर राजेंद्र गोयल, भीम सिंह, राजकुमार गोयल, रमेश तोमर, विशाल, दीपक चौधरी, योगेश शर्मा एवं अशोक प्रधान आदि मौजूद रहे। इन लोगों ने कहा है कि यदि सप्ताह भर में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा।