फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   protest against huda in faridabad.

'समस्याएं हल कराओ या फिर कुर्सी छोड़ो'

Wed, 03 Sep 2014 06:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 03 Sep 2014 06:39 PM IST
विज्ञापन
protest against huda in faridabad.

फरीदाबाद के सेक्टर-62 कॉलोनी में ओवरफ्लो सीवर, अंधाधुंध बिजली कटौती, बदहाल पार्क व ग्रीनबेल्ट समेत दर्जनों समस्याएं निवासियों के सब्र का इम्तेहान ले रही हैं। हजारों की आबादी वाले सेक्टर में हुडा की अनदेखी के कारण वर्षों से चली आ रही समस्याओं का हल नहीं निकल पा रहा।

विज्ञापन


कई बार मांग के बाद भी समाधान नहीं निकलने से गुस्साए लोगों ने डीसी और हुडा प्रशासन को पत्र लिखकर समस्याओं को हल कराने की मांग की है। लोगों ने कहा है कि समस्याओं का हल कराओ या फिर कुर्सी छोड़ो। आरडब्ल्यूए का आरोप है कि सेक्टर में 1600 परिवार रहते हैं।
विज्ञापन


पढ़ें-टाइम पास बनी हेल्पलाइन, पिज्जा और मूवी टिकट का ऑर्डर
विज्ञापन
विज्ञापन


अलॉटमेंट को करीब आठ वर्ष हो गए हैं। विभाग की अनदेखी के कारण कभी सीवर उफनता है तो कहीं पार्कों की बदहाली के कारण लोग उसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे। विभाग ने यहां बिजली फीडर भी नहीं लगाया।


नतीजा फाल्ट और ट्रिपिंग के साथ ही अंधाधुंध कटौती लोगों का आक्रोश बढ़ा रही है। हुडा बिजली विभाग और बिजली विभाग हुडा पर जिम्मेदारी डालकर पल्ला झाड़ रहे हैं।

आरडब्ल्यूए महासचिव गणेश कुमार शर्मा ने कहा कि हुडा का वेल प्लांड सेक्टर होने के बाद भी यहां समस्याओं का अंबार है। न तो कम्युनिटी सेंटर है न ही शॉपिंग सेंटर। मंदिर की जगह चिंहित होने के बाद भी निर्माण नहीं किया। समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो उग्र विरोध करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed