फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Protest against dhanwapur treatment plant

'ट्रीटमेंट प्लांट बनाया तो होगा आंदोलन'

Fri, 09 May 2014 05:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 09 May 2014 05:32 PM IST
विज्ञापन
Protest against dhanwapur treatment plant

गांव धनवापुर में स्थापित किए जा रहे ट्रीटमेंट प्लांट को लेकर विरोध शुरू हो गया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को स्थानीय लोगों ने इसको लेकर न सिर्फ प्रदर्शन किया, बल्कि निर्माण नहीं रोकने पर आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया।

उन्होंने नया ट्रीटमेंट प्लांट नहीं लगाने के साथ ही मौजूदा ट्रीटमेंट प्लांट को शिफ्ट करने की भी मांग है।

लोगों की शिकायत है ट्रीटमेंट प्लांट से आसपास के क्षेत्र के लोगों का जीना दूभर है। उससे उठने वाले दुर्गंध से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने कहा कि संघर्ष के लिए एक कमेटी बनाई है।

यह भी पढ़ें: नाले में गिरने से युवक की मौत, नहीं हुई पहचान
विज्ञापन


इसमें गैर सरकारी संस्था परिवर्तन संघ के अध्यक्ष राकेश दौलताबाद, सेक्टर 9ए आरडब्लूए के प्रधान दिनेश दहिया, कर्नल रामसिंह, डॉ.रामसिंह चौहान, पंडित अनिल शर्मा, संजय सिंह, राम सुशील, राजकुमार, सुरेंद्र, मास्टर शीशपाल पूर्व सरपंच, हीरा लाल नंबरदार, मुकेश दहिया, सतीश गुर्जर और सूर्या विहार, सूरत नगर और धनवापुर के स्थानीय लोगों को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि इसके विरोध में वे प्रशासन के समक्ष विरोध जताते रहे हैं। इसके बावजूद इसके प्रति कभी गंभीरता नहीं दिखाई गई।

समस्या का समाधान निकालने की बजाय यहां एक नया ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने की तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया कि मौजूदा ट्रीटमेंट प्लांट के आसपास दो सरकारी स्कूल, कम्युनिटी सेंटर, स्टेडियम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed