{"_id":"32efadae2bf26d1aef04bb4719e455db","slug":"protest-against-administration-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड और बारिश भी नहीं डिगा पाई इन महिलाओं का हौसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड और बारिश भी नहीं डिगा पाई इन महिलाओं का हौसला
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 05 Feb 2014 06:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव कॉलोनी में गंदगी को लेकर सूरत नगर फेज दो की महिलाओं का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने दौलताबाद रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
उनका आरोप था कि गलियों में सीवर की गंदगी बह रही है तथा बिजली के खंबों में कंरट है। बार-बार शिकायत के बाद भी सीवर की सफाई नहीं कराई जा रही है। पानी में करंट के कारण जान का खतरा बना है। स्कूली बच्चों को गंदे पानी से निकलने को मजबूर होना पड़ रहा है। जाम की वजह से करीब डेढ़ घंटे तक वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी।
यह भी पढ़ें:अब युगांडा की महिलाओं के समर्थन में आप का धरना
विज्ञापन
सुबह करीब 9:30 बजे राजेंद्रापार्क की तरफ फ्लाईओवर के नीचे महिलाओं का जमघट शुरू हो गया। इसी बीच बारिश की फुहारें पड़ने लगी। यहां नगर निगम की कार्यशैली को कोसते हुए महिलाओं ने एक दूसरे का हाथ थाम कर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी।
विज्ञापन
थोड़ी देर में ही सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस को इसकी सूचना मिली तो तत्काल एक टीम मौके पर पहुंच गई। इस बीच बारशि तेज हो गई, लेकिन महिलाएं टस से मस नहीं हुई। पुलिस टीम ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं अपनी जिद पर अड़ी रही।
महिलाओं की जिद को देखते हुए पुलिस ने रेलवे स्टेशन रोड से इस ओर मुड़ने वाले वाहनों की आवाजाही बंद कर दी।
चूंकि यहां रेलवे फाटक और घनी आबादी के दूसरा नजदीकी विकल्प वाहन चालकों के पास नहीं था, ऐसे में दौलताबाद और राजेंद्रापार्क, सूरत नगर और दौलताबाद, रोहतक, दिल्ली जाने वाले वाहनों चालकों को सेक्टर पांच होते हुए पालम विहार के रास्ते बजघेड़ा रोड से आगे बढ़ना पड़ा। कई वाहन चालक रास्ते की समझ ना होने के कारण देर तक भटकते रहे। करीब डेढ़ घंटे की पुलिस की मशक्कत के बाद महिलाएं नगर निगम, सरकार और पार्षद को कोसते हुए अपने-अपने घरों को लौट गई।
पहले हो चुका है हादसा
रेलवे स्टेशन रोड पर बरसाती पानी में करंट के कारण पहले भी हादसा हो चुका है। पिछले साल एक 11 साल के बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई थी। उसकी मौत के बाद आसपास के दुकानदारों ने काफी हंगामा किया था। हंगामे के बाद बिजली निगम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर ट्रांसफार्मर की तार को बदला था।