फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Prostitution case in a hotel located at Aerocity near Indira Gandhi Airport

एयरोसिटी के होटल में देहव्यापार: पांच युवतियों समेत छह पकड़े, सोशल मीडिया पर ग्राहकों से करते थे संपर्क

Sun, 24 Dec 2023 11:38 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 24 Dec 2023 11:38 PM IST
सार

पुलिस को सूचना मिली थी कि एयरोसिटी स्थित होटल में देह व्यापार चल रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने तीन टीमें गठित कीं। इसके बाद पुलिस टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये दलाल से संपर्क किया।

विज्ञापन
Prostitution case in a hotel located at Aerocity near Indira Gandhi Airport
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के पास एयरोसिटी स्थित एक होटल में देहव्यापार का मामला सामने आया है। नए साल को लेकर सतर्कता बढ़ाने पर पुलिस को इसकी जानकारी मिली। पुलिस ने एक होटल में दबिश देकर पांच युवतियों समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, दो युवतियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एयरोसिटी स्थित होटल में देह व्यापार चल रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने तीन टीमें गठित कीं। इसके बाद पुलिस टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये दलाल से संपर्क किया। उससे बातचीत होने के बाद पुलिस की तीनों टीमें होटल पहुंचीं। इसके बाद एक पुलिसकर्मी ने नकली ग्राहक बनकर दलाल से संपर्क किया। दलाल उसे एक कमरे में ले गया जहां युवतियां मौजूद थीं। सौदा तय होने के बाद पुलिसकर्मी ने इस बात की जानकारी अन्य टीमों को दे दी।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर तीन युवतियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि होटल के बाहर से दो युवतियों के साथ एक दलाल पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये ग्राहकों से संपर्क करते थे। इसके बाद ग्राहकों को युवतियों के फोटो भेजे जाते थे। युवतियों के चयन के बाद ग्राहकों को होटल बुलाया जाता था। यहां उनसे ऑनलाइन भुगतान करवाया जाता था। इस मामले में होटल प्रबंधन को भी जांच में शामिल होने का नोटिस दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed