{"_id":"67b9e96672076a151b01d331","slug":"property-tax-offices-will-remain-open-on-saturdays-till-march-31-said-mcd-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीवाले कृपया ध्यान दें!: संपत्ति कर कार्यालय 31 मार्च तक खुले रहेंगे, एमसीडी ने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीवाले कृपया ध्यान दें!: संपत्ति कर कार्यालय 31 मार्च तक खुले रहेंगे, एमसीडी ने की घोषणा
Sat, 22 Feb 2025 08:43 PM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 22 Feb 2025 08:43 PM IST
सार
दिल्ली वालों के लिए एमसीडी ने बड़ी घोषणा कर दी है। अगर आप दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में रहते हैं और आपने अभी तक संपत्ति कर का भुगतान नहीं किया है तो ये खबर आपके लिए ही है।
विज्ञापन
एमसीडी
- फोटो : mcdonline.nic.in
विस्तार
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने घोषणा की है कि नागरिक निकाय के जोनल कार्यालयों व मुख्यालयों में संपत्ति कर कार्यालय 31 मार्च तक शनिवार को खुले रहेंगे।
विज्ञापन
इसका उद्देश्य संपत्ति-कर भुगतान को सुगम बनाना है। कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे। जिससे करदाताओं को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
एकअधिकारी के मुताबिक, यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि संपत्ति मालिकों और उपभोक्ताओं को अपनी संपत्ति-कर रिटर्न भरने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
एमसीडी ने बताया कि करदाताओं की सहायता के लिए कार्यालयों में उचित व्यवस्था की गई है। नगर निगम ने सभी संपत्ति मालिकों और उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे 31 मार्च की अंतिम तिथि से पहले अपने करों का भुगतान करें और अपनी रिटर्न दाखिल करें।
विज्ञापन