फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Property dealer shot dead outside gym

जिम के बाहर गोलियों से भूना: एक की मौत, दोस्त ने भागकर बचाई जान, हिमांशु-नीरज फरीदपुर गैंग ने ली जिम्मेदारी

Thu, 03 Sep 2026 08:38 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Thu, 03 Sep 2026 08:38 PM IST
सार

बाकनेर गांव में बृहस्पतिवार सुबह प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुर गैंग ने सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी ली है। पुलिस रंगदारी के एंगल से जांच कर रही है।

विज्ञापन
Property dealer shot dead outside gym
मृतक की फाइल फोटो और हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नरेला के बाकनेर गांव स्थित द जिम के बाहर बृहस्पतिवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर 42 साल के प्रमोद कुमार पर ताबड़तोड़ गोली चलाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के दौरान प्रमोद के साथ मौजूद दोस्त को भी बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी, लेकिन वह गली में भागकर अपनी जान बचाई। घटना के कुछ देर बाद सोशल मीडिया पर गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुर गैंग के नाम से एक पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली गई है। पुलिस इस पोस्ट की सत्यता की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में रंगदारी को लेकर हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस ने हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर हमलावरों की पहचान करने में जुट गई है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक प्रमोद कुमार परिवार के साथ सोनीपत हरियाणा के नाहरी गांव के रहने वाले थे। परिवार में पत्नी दो बेटे, दो भाई, बहन और बुजुर्ग मां है। वह जमीन खरीदकर उसकी प्लॉटिंग कर बेचने का काम करते थे। नरेला और नाहरी में उनके कार्यालय थे। वहीं नाहरी में मुकुल गार्डन नाम से बैंक्वेट हॉल भी है। बाहरी उत्तरी जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त लोकेश्वरण ने बताया कि पुलिस को करीब सात बजे बाकनेर स्थित जिम के पास एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या किए जाने की जानकारी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले उनके गांव और आसपास के इलाके में खबर तेजी से फैली और उनके परिवार के साथ परिचित और गांव के सैकड़ों लोग वहां पहुंच गए। प्रमोद के दोस्त मंजीत दहिया ने बताया कि सुबह करीब 6.42 बजे प्रमोद अपने दोस्त पवन के साथ जिम पहुंचे थे। जिम से कुछ दूरी पर अपनी स्कॉर्पियो कार खड़ी करने के बाद दोनों पैदल जा रहे थे। तभी पीछे से आए दो लोगों ने प्रमोद पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। 

विज्ञापन

पवन ने देखा कि प्रमोद नीचे गिर गए हैं और वह लहूलुहान हो गए हैं। बदमाशों ने उसे भी गोली मारने की धमकी दी, लेकिन वह गली में भागकर अपनी जान बचाई। बताया गया कि बाइक पर तीन बदमाश पहुंचे थे, जिसमें से दो ने उनपर गोली चलाई। उनको एक दर्जन से अधिक गोली लगी है। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने मौके से 15 खोखे समेत कई साक्ष्य हासिल किए हैं। पुलिस को जिम के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे का फुटेज मिला है, जिसमें बदमाश को प्रमोद का पीछा करते हुए देखा गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल कर बदमाशों की पहचान कर रही है।

परिवार की एक ही मांग, हमलावरों का हो एनकाउंटर, सड़क जाम किया 
प्रमोद के बड़े भाई विनोद कुमार ने कहा कि उनकी एक ही मांग है कि हमला करने वाले बदमाशों का एनकाउंटर होना चाहिए। इससे कम उन्हें कुछ भी मंजूर नहीं है। हत्या से गुस्साए परिवार वाले और परिचितों ने मौके पर पहुंच कर नरेला बाकनेर रोड को जाम कर दिया। उनके भाई ने आरोप लगाया कि जहां घटना हुई है, वहां से महज तीन सौ मीटर पर थाना है, जहां से पुलिस काफी देर से पहुंची। लोगों ने करीब तीन घंटे तक सड़क पर जाम लगाकर रखा। मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझाकर शांत करवाया। पुलिस की कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम खुला।

धमकी मिलने की पुलिस में नहीं है कोई शिकायत
जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त लोकेश्वरण बताया कि प्रमोद पर किसी भी गैंग से मिलने वाली किसी भी धमकी की शिकायत दिल्ली के थाने में दर्ज नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के दौरान वह सोनीपत पुलिस से भी इस बात की जानकारी हासिल करेंगे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि हत्या के पीछे रंगदारी, पुरानी रंजिश और गैंग से जुड़े अन्य संभावित एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस की कई टीम गठित की गई है, जो सीसीटीवी कैमरे की जांच कर हमले में शामिल बदमाशों की पहचान करने के साथ-साथ प्रमोद के बारे में भी पता लगा रही है।

पोस्ट में ली हत्या की जिम्मेदारी, पुलिस कर रही जांच 
सोशल मीडिया के जरिये हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुर गैंग की ओर से हत्या की जिम्मेदारी ली गई है। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में लिखा गया है कि आज नरेला में जो प्रमोद डीलर की हत्या हुई है। उसकी जिम्मेदारी हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुर लेते हैं। उसने लिखा है कि इसको कॉल किया था, लेकिन इसको लगा की लाइसेंसी हथियार से उसकी जान बच जाएगी। तो वहम में मत रहा करो। एक बार कॉल कर दी तो पैसे देकर ही पीछा छूटेगा, नहीं तो मौत पक्की है। आगे ध्यान रखना, फोन करके भूलते नहीं हैं हम।

साल 2024 में मांगी थी पांच करोड़ की रंगदारी 
पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रमोद से 2024 में करीब 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। बताया जा रहा है कि उस समय उन्होंने करीब 1.5 करोड़ रुपये दिए भी थे। इसके बाद भी बदमाशों की तरफ से दोबारा रंगदारी की मांग किए जाने की बात सामने आ रही है। हाल में ही उन्होंने डिफेंडर गाड़ी खरीदी थी, उसके बाद एक बार फिर गैंग प्रमोद को रंगदारी के लिए परेशान करने लगे। खतरे को भांपते हुए वह अपने एक दोस्त के बुलेटप्रूफ कार का इस्तेमाल शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed