फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Serious allegations against BDPO; access road remains unopened even after a year.

Delhi NCR News: बीडीपीओ पर गंभीर आरोप, एक साल बाद भी नहीं खुला रास्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
नगीना में आम रास्ते और तालाब पर कब्जे का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। खंड नगीना के गांव नगीना स्थित वार्ड नंबर 15 (चैनपुरी मोहल्ला) में आम रास्ते और तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला गरमाता जा रहा है। मुख्यमंत्री खिड़की पर शिकायत और अधिकारियों के आदेश के बावजूद धरातल पर अब तक रास्ता बहाल नहीं कराया जा सका है। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 16.50 फीट चौड़े आम रास्ते पर कुछ दबंगों ने पक्के मकान बनाकर कब्जा कर लिया है, जिससे लोगों का निकलना दुश्वार हो गया है।

एक साल बाद भी कार्रवाई नहीं : ग्रामीण इरफान और नफीस अहमद (पुत्र रजाक) का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में लगभग एक वर्ष पूर्व पहली शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद इस वर्ष जून माह में पुनः मुख्यमंत्री खिड़की के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित पत्र सौंपा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पहले भी रास्ते से अवैध निर्माण हटाने के आदेश जारी हुए थे और बीडीपीओ ने मौका मुआयना भी किया था, लेकिन इसके बावजूद रास्ता नहीं खुलवाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासनिक लापरवाही और मिलीभगत के कारण अतिक्रमण हटाने के बजाय अब पास के तालाब की जमीन पर भी अवैध कब्जा कर लिया गया है।
विज्ञापन


मौके पर जांच के लिए पहुंचे प्रतिनिधि : ताजा घटनाक्रम के तहत गांव के सरपंच नसीम अहमद और यूनुस नंबरदार की मौजूदगी में प्रशासनिक स्तर पर धरातल जांच की गई। शिकायतकर्ताओं को उम्मीद है कि अब लंबे समय से पेंडिंग पड़े इस मामले में उचित पैमाइश कराकर कब्जा हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीपीओ का पक्ष : दूसरी ओर, बीडीपीओ विशाल आजाद का कहना है कि यह पूरा मामला प्रशासन के संज्ञान में है। अधिकारियों द्वारा मौके पर स्थिति का आकलन कर नियमों के तहत उचित कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासन की ओर से नियमानुसार हर संभव मदद और प्रयास किए जा रहे हैं ताकि समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सके।

फोटो: नगीना के विवादित रास्ते जो धीरे-धीरे सिकुड़ते जा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article