{"_id":"5c7b0f50bdec22739e2a6700","slug":"property-dealer-dead-as-speedy-bmw-hit-footpath","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू फुटपाथ से टकराई, प्रॉपर्टी डीलर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू फुटपाथ से टकराई, प्रॉपर्टी डीलर की मौत
Sun, 03 Mar 2019 04:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 03 Mar 2019 04:48 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-82 कट के पास शनिवार सुबह करीब पांच बजे तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार फुटपाथ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार करीब 50 मीटर तक फुटपाथ तक घिसटती चली गई और दो पेड़ों से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद पुलिसकर्मी कार चला रहे घायल प्रॉपर्टी डीलर को अस्पताल ले गई जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
कोतवाली फेज टू के प्रभारी निरीक्षक फरमृद अली पुंडीर ने बताया कि सेक्टर-93 स्थित एटीएस विलेज निवासी रोहित गुप्ता (34) के रूप में हुई है। उनके पिता बिजली विभाग से अवकाश प्राप्त अधिकारी हैं। घर में माता-पिता व पत्नी के अलावा 3 साल की बेटी है। वह शनिवार सुबह करीब पांच बजे बीएमडब्ल्यू कार से सेक्टर-105 की तरफ से सेक्टर-93 जा रहे थे।
विज्ञापन
सेक्टर-82 के पास तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू अनियंत्रित हो गई और फुटपाथ से टकराकर दूसरी तरफ गिर गई और कार के आगे का हिस्सा पूरी तरफ क्षतिग्रस्त हो गया। रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और रोहित को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी नवाशीष ने बताया कि सेक्टर-82 पुलिस चौकी के पास ही यह हादसा हुआ और घायल को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद घर वाले बातचीत करने की स्थिति में नहीं हैं। इस कारण अभी तक किसी तरह की तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।
घर में मचा कोहराम
हादसे की सूचना जब एटीएस सोसाइटी पहुंची तो फ्लैट में कोहराम मच गया। घरवालों का रो रो कर बुरा हाल था। हादसे की सूचना के बाद उनके घर पर परिजनों व मित्रों का आना शुरू हो गया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।