फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Procession taken out on 2625th birth anniversary

Delhi NCR News: 2625वें जन्मकल्याणक पर निकाली शोभायात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। भगवान महावीर के 2625 वें जन्मकल्याणक के अवसर पर राजधानी में कार्यक्रम और शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अहिंसा, करुणा तथा आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन

सदर बाजार स्थित भगवान महावीर चौक (बारा टूटी चौक) कार्यक्रम का मुख्य केंद्र रहा। सुबह 10 बजे गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा का आगमन हुआ, जिसका श्रद्धालुओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद आयोजित विशेष सभा में वक्ताओं ने 'जियो और जीने दो' के सिद्धांत को वर्तमान वैश्विक संकटों का एकमात्र समाधान बताया। दोपहर 11 बजे विशाल भंडारे और प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ। इस दौरान बच्चों और युवाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से महावीर स्वामी के जीवन प्रसंगों को जीवंत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed