{"_id":"6700127a4cdb3a31e4087103","slug":"process-of-formation-of-standing-committee-of-mcd-has-once-again-come-to-a-halt-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"LG और AAP में फिर ठनी: MCD की स्थायी समिति का गठन फिर रुका, दो बार SC में जाने से लटका मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LG और AAP में फिर ठनी: MCD की स्थायी समिति का गठन फिर रुका, दो बार SC में जाने से लटका मामला
Fri, 04 Oct 2024 09:36 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 04 Oct 2024 09:36 PM IST
सार
दिल्ली में एक बार फिर एलजी और आम आदमी पार्टी के बीच टकराव देखने को मिला है। टकराव के चलते स्थायी समिति का गठन फिर रुक गया है।
विज्ञापन
एमसीडी सदन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपराज्यपाल और आम आदमी पार्टी के बीच टकराव के कारण एमसीडी की स्थायी समिति के गठन की प्रक्रिया एक बार फिर रुक गई है। इस बार सदन में एक सदस्य के उपचुनाव के कारण समिति के गठन का मामला रुका है, जबकि गत वर्ष एमसीडी में पार्षद मनोनीत करने के मामले के कारण समिति का गठन की प्रक्रिया रुकी थी। दोनों बार मामला सुप्रीम कोर्ट में जाने से लटका है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने सदन में हुए एक सदस्य के चुनाव का आने पर समिति के गठन पर रोक लगाई है। हालांकि, गत वर्ष ने उन्होंने रोक नहीं लगाई थी। मगर एमसीडी ने समिति का गठन करने की प्रक्रिया आरंभ नहीं की थी।
विज्ञापन
दो माह पहले मनोनीत पार्षदों के नियुक्त करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्णय उपराज्यपाल के पक्ष में आने के बाद एमसीडी ने समिति के गठन की प्रक्रिया आरंभ हुई थी। मगर गत 26 सितंबर को एक सदस्य के चुनाव के दौरान पार्षदों को सदन में मोबाइल फोन ले जाने के मामले में मेयर व अधिकारियों में टकराव हो गया था।
विज्ञापन
मेयर ने चुनाव कराए बिना सदन की बैठक पांच अक्तूबर तक स्थगित कर दी थी, लेकिन उनके आदेश के कुछ देर बाद उपराज्यपाल ने यह चुनाव कराने की प्रक्रिया आरंभ कराने की पहल कर दी थी और उनके निर्देश पर 27 अक्तूबर को चुनाव हो गया है।