फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   problems by metro construction in maujpur area

मेट्रो ने उड़ाया दिन का चैन और रातों की नींद

Thu, 17 Jul 2014 08:22 AM IST
Updated Thu, 17 Jul 2014 08:22 AM IST
विज्ञापन
problems by metro construction in maujpur area

दिल्ली मेट्रो का निर्माण यमुनापार के मौजपुरी निवासियों के लिए जान का खतरा बन गया है। इस कारण वहां रहने वाले लोगों की नींद गायब हो गई है। वे अपने ही घर में डरे-सहमे से रह रहे हैं।

विज्ञापन


मौजपुर मेट्रो स्टेशन लाइन के लिए रोड नंबर 66 पर खुदाई चल रही है, जिस कारण घर व सड़क किनारे स्थित दुकानों में कंपन हो रहा है।

मेट्रो प्रबंधन के पास लगातार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर अब यह मामला दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव के पास पहुंच गया है। उन्होंने इसकी जांच का जिम्मा दिल्ली परिवहन विभाग को सौंपा है।
विज्ञापन

रात को चैन से सो भी नहीं पाते लोग

problems by metro construction in maujpur area

मेट्रो फेज तीन में मौजपुर लाइन पर स्टेशन बनाने के लिए रोड नंबर 66 पर खुदाई का काम चल रहा है। यहां लाइन एलिवेटेड बननी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि खुदाई के कारण दुकान व घर हिल रहे हैं।

कंपन इतना तेज होता है कि कई बार वे रात में डर के मारे सो भी नहीं पाते। मामले में मौजपुर व्यापार एसोसिएशन ने दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव एसके. श्रीवास्तव से लिखित में शिकायत की है।

शिकायती पत्र में लिखा गया है कि जब से यहां खुदाई का काम शुरू हुआ है, तब से घरों व दुकानों में कंपन हो रहा है। इससे कई दुकानों की दीवारों में दरार नजर आने लगी हैं।

मुख्य सचिव से ‌की ‌शिकायत

problems by metro construction in maujpur area

मौजपुर व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन चौधरी ने बताया कि वो इस बारे में मेट्रो अधिकारियों से भी कह चुके हैं, लेकिन कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया। अब उन्होंने मुख्य सचिव से शिकायत की है।

मुख्य सचिव ने शिकायत को परिवहन विभाग को भेज दिया है। परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, उन्हें शिकायत मिल गई है। इस संबंध में मेट्रो प्रबंधन से रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed