केंद्रीय मंत्रियों की गाड़ी चलाने वाला इनामी अपराधी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहजाद सिंह को दिल्ली से एसटीएफ ने गिरफ्त में लिया। जानकारी के मुताबिक शहजाद सिंह को मामा के नाम से भी जाना जाता है, वह मुकीम काला और अनिल दुजाना का विश्वस्त सहयोगी है।
शहजाद सिंह कई वारदातों में शामिल रहा है और इसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। मामा उर्फ शहजाद थाना बादलपुर के हरेंद्र हत्याकांड का भी मुख्य सूत्रधार रहा है।
अब भी चलाता है केंद्रीय मंत्री की गाड़ी
शहजाद, अनिल दुजाना के लिए न केवल काम करता है, बल्कि गैंग को हथियार भी मुहैया कराता है। इतना ही नहीं शहजाद सिंह केंद्रीय मंत्रालय में सरकारी चालक भी है।
वह मानव संसाधन विकास मंत्रालय में सरकारी चालक के तौर पर काम कर चुका है। यूपीए सरकार के दौरान मानव संसाधन एवं विकास मंत्री रहे कांग्रेस सासंद शशि थरूर की भी गाड़ी का ड्राइवर रहा है।
इसके अलावा भी वह कई आईएएस और अन्य वीआईपी लोगों की गाड़ी चला चुका है। फिलहाल वह केंद्रीय राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाह की गाड़ी चला रहा है।