फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Priyanka Gandhi Vadra admitted to Sir Ganga Ram Hospital after being diagnosed with dengue fever

प्रियंका गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, डेंगू ने बनाया शिकार

Fri, 25 Aug 2017 06:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 25 Aug 2017 06:12 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi Vadra admitted to Sir Ganga Ram Hospital after being diagnosed with dengue fever

दिल्ली में डेंगू के बढ़ते प्रकोप ने वीवीआईपी इलाकों में भी दस्तक दे दी है। डेंगू की हालिया शिकार कांग्रेस अध्यक्षा की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा हुई हैं।

विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार डेंगू के लक्षण पाए जाने के बाद प्रियंका गांधी को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सर गंगाराम के चेयरमैन डॉक्टर डीएस राणा ने बताया कि प्रियंका गांधी जो बीमारी के चलते सर गंगाराम अस्पताल में 23 अगस्त को भर्ती की गई थीं उनका इलाज डॉक्टर अरूप बसु कर रहे हैं। अरूप बसु डिपार्टमेंट ऑफ चेस्ट मेडिसिन के सीनियर कंसल्टेंट हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में स्वाइन फ्लू का भी बढ़ रहा प्रकोप-
सरकार के तमाम दावों के बाद भी स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को सफदरजंग में स्वाइन फ्लू से एक और मौत हुई है। 60 साल का बुजुर्ग मूलत: उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। इस मौत के बाद दिल्ली में यह संख्या 42 पार कर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफदरजंग अस्पताल प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है। सफदरजंग में इस वर्ष स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 12 हो गई है। अब तक यहां 215 लोगों में एच1एन1 के मामले सामने आए हैं। इसी तरह दूसरे अस्पतालों में भी स्वाइन फ्लू से लगातार मौतें हो रही हैं। राम मनोहर लोहिया अस्पताल में फरवरी से अगस्त के बीच 23 मौत हो चुकी है।


गंगाराम अस्पताल में भी 3 मौत हो चुकी है, 211 में स्वाइन फ्ल की पुष्टि हुई है। इसके अलावा एम्स में जुलाई से अगस्त के बीच 4 मौत हो चुकी है। अन्य अलग-अलग अस्पतालों में 7-10 मौत हो चुकी है जिसके बारे में अस्पताल बोलने को तैयार नहीं है। हालांकि इसमें ज्यादा मामले दिल्ली के बाहर के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed