फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Privileges Committee has sent notice to Leader of Opposition Atishi

सिख गुरुओं पर टिप्पणी: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने दिए विशेष सत्र बुलाने के संकेत, AAP नेता आतिशी को भेजा नोटिस

Fri, 16 Jan 2026 09:19 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 16 Jan 2026 09:19 PM IST
सार

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने विशेष सत्र बुलाने के संकेत दिए हैं। विशेषाधिकार समिति ने नेता प्रतिपक्ष आतिशी को नोटिस भेजा है। यह मामला दिल्ली विधानसभा में सिख गुरुओं पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के जुड़ा है।

विज्ञापन
Privileges Committee has sent notice to Leader of Opposition Atishi
आतिशी (फाइल फोटो) - फोटो : X/AAP

विस्तार

दिल्ली विधानसभा में सिख गुरुओं को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने सदन का विशेष सत्र बुलाए जाने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह विषय विधानसभा की गरिमा, लोकतांत्रिक जवाबदेही और संवैधानिक मूल्यों से जुड़ा है, इसलिए इससे संबंधित सभी निर्णय केवल सदन में ही लिए जाएंगे।

विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने पंजाब फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) के निदेशक को औपचारिक नोटिस जारी कर रिपोर्ट के आधार सहित विस्तृत जवाब मांगा है। एफएसएल को 22 जनवरी तक जवाब देने को कहा गया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा तथ्यों के पूर्ण सत्यापन को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित प्राधिकरणों को नोटिस जारी किए गए हैं। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) व जालंधर के पुलिस आयुक्त से उत्तर प्राप्त हुए हैं। पंजाब के डीजीपी को व्यक्तिगत कारणों से 22 जनवरी तक उत्तर प्रस्तुत करने के लिए समय दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जालंधर के पुलिस आयुक्त को वीवीआईपी दौरे से संबंधित आधिकारिक व्यस्तताओं के कारण समय प्रदान किया गया है। अध्यक्ष ने बताया कि फॉरेंसिक परीक्षण के संबंध में पंजाब के विशेष पुलिस महानिदेशक (साइबर अपराध) द्वारा एक लिखित उत्तर प्रस्तुत किया गया है। इसमें बताया गया कि साइबर अपराध शाखा की इस घटना में कोई जांच संबंधी भूमिका नहीं है। यह उत्तर वर्तमान में विस्तृत जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि विधानसभा इस मामले में चल रही विधिक प्रक्रिया में किसी भी तरह के हस्तक्षेप की अनुमति नहीं देगी।

विशेषाधिकार समिति ने आतिशी को जारी किया नोटिस
इस बीच दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति ने भी मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। समिति ने नेता प्रतिपक्ष आतिशी को कथित विशेषाधिकार उल्लंघन के संबंध में नोटिस जारी किया है और उनसे 19 जनवरी तक लिखित जवाब मांगा है। अध्यक्ष ने कहा कि वीडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने सहित अब तक की सभी कार्यवाहियां सत्तापक्ष और विपक्ष की सहमति से की गई हैं।


सिरसा ने कहा- झूठ को सच साबित करने की हो रही कोशिश
दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस मामले में कहा कि यह पूरा मामला झूठ को सच साबित करने की संगठित कोशिश है। सिरसा ने कहा, 'आम आदमी पार्टी का राजनीतिक चरित्र झूठ पर आधारित रहा है। अरविंद केजरीवाल ने हर वह झूठ बोला जो बोला जा सकता था कि मैं सुरक्षा नहीं लूंगा, मैं सरकारी घर नहीं लूंगा, मैं गाड़ी नहीं लूंगा, मैं हवाई यात्रा नहीं करूंगा, और फिर वही सब कुछ किया। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अब अतिशी द्वारा दिल्ली विधानसभा के भीतर गुरु तेग बहादुर जी के संदर्भ में इस्तेमाल किए गए अपमानजनक शब्दों को झूठ, फॉरेंसिक रिपोर्ट की आड़ में छिपाने की कोशिश की जा रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed