जेल में मिला कैदी का शव: परिजन बोले- शरीर पर चोट के निशान, पीट-पीटकर की गई हत्या
बुधवार दोपहर को पत्नी पति से मिलने जेल गई थी। उस समय वह एकदम सामान्य था। घर पहुंचने पर पत्नी को अब्दुल की मौत का पता चला। पत्नी ने अपने पति की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहिणी जेल में बुधवार दोपहर एक विचाराधीन कैदी फंदे से लटका मिला। मृतक की शिनाख्त मोहम्मद अब्दुल (29) के रूप में हुई है। दोपहर के समय अब्दुल का शव उसके बैरक के पास बने शौचालय में लटका मिला। सूचना मिलते ही जेल प्रशासन उसे फंदे से उतारकर जेल की डिस्पेंसरी में ले गया, जहां से उसे अंबेडकर अस्पताल अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में अब्दुल को मृत घोषित कर दिया गया।
खबर मिलते ही उसका परिवार भी अस्पताल पहुंच गया। परिजनों ने अस्पताल के बाहर खूब हंगामा किया। आरोप है कि अब्दुल के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। उसकी पीट-पीटकर हत्या की गई है। पुलिस ने समझा-बुझाकर परिवार को वापस भेजा। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। मामले की मजिस्ट्रेट जांच के भी आदेश दे दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जेल प्रशासन ने बताया कि अब्दुल के खिलाफ लूटपाट, हत्या के प्रयास, चोरी और झपटमारी जैसे कई मामले दर्ज थे। वर्ष 2016 से वह लगातार जेल आता-जाता रहा है। फिलहाल पिछले करीब नौ माह से वह एक मामले में रोहिणी जेल में बंद था। उसे जेल संख्या-10 में रखा हुआ था। बुधवार दोपहर जेल के बाकी कैदियों ने उसे जेल के कॉमन शौचालय में फंदे से लटका दिखा। इसके बाद तुरंत उसे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
अब्दुल के एक परिजन ने बताया कि उसका परिवार सुल्तानपुरी के 49-ब्लॉक में रहता था। इसके परिवार में पत्नी सोनार और पांच बच्चे हैं। इसकी मां पश्चिम बंगाल में रहती हैं। कुछ समय पूर्व उसका इलाके में ठप्पा नामक बदमाश से झगड़ा हो गया था। उसी मामले में यह नौ माह से जेल में बंद था।