{"_id":"c98ebcaf203155dd1c29a3b87dff3758","slug":"prisoner-get-emotional-to-see-the-love-of-sisiters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर जेल में बहनों का प्यार देख रो पड़े कैदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर जेल में बहनों का प्यार देख रो पड़े कैदी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 30 Aug 2015 09:40 AM IST
विज्ञापन
शनिवार को तमाम बहनें भाइयों को राखी बांधने के लिए सुबह आठ बजे शहर से दूर भोंडसी जेल जा पहुंचीं। रक्षाबंधन पर्व को लेकर जेल में खास व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
कड़े पहरे के बीच कैदियों को उनकी बहनों से मिलने दिया गया। उन्होंने भाइयों को राखी बांधी, वहीं भाइयों ने पूरे जीवन उनकी रक्षा करने का वचन दिया।
इस दौरान कई कैदी बहनों का प्यार देखकर भावुक हो गए और गले मिलकर फफक-फफक कर रो पड़े। जेल में बंद महिला कैदियों से भी राखी बंधवाने उनके भाई पहुंचे।
दोपहर तक बहनों को राखी बांधने दी गई। हालांकि कैदियों को बहनों की तरफ से शगुन के तौर पर रुपये नहीं देने दिए गए।
जेल उपाधीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि कैदियों को बहनों से राखी बंधवाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। जेल के अंदर ही टीका लगाने और मिठाई की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन