फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Prisoner death in Tihar Central Jail, New Delhi, family charged allegation of murder

तिहाड़ जेल में कैदी की संदिग्ध हालात में मौत, परिवार वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 17 Jun 2018 09:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 17 Jun 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
Prisoner death in Tihar Central Jail, New Delhi, family charged allegation of murder

तिहाड़ की जेल संख्या पांच में गैंगरेप के आरोपी कैदी जय विहार निवासी नरेंद्र प्रसाद (24) की शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। जेल प्रशासन का कहना है कि दूसरे कैदी से झगड़े के दौरान उसने उसे फंसाने के लिए अपने सिर को दीवार पर मार दिया था।

विज्ञापन


उसे जख्मी हालत में दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल प्रशासन ने एसडीएम जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस के अनुसार, नरेंद्र प्रसाद को वर्ष 2015 में रणहौला थाना पुलिस ने एक नाबालिग को अगवा करने के बाद कार में गैंगरेप के मामले में गिरफ्तार किया था। उसके बाद से वह जेल में था। जेल अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार को जेल संख्या पांच में नरेंद्र के एक दोस्त का दूसरे कैदी के साथ बाल्टी में पानी लेने को लेकर झगड़ा हुआ। नरेंद्र दोस्त की मदद के लिए आगे आया और दूसरे कैदी की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


दूसरे कैदी ने इसकी शिकायत जेल के अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने उसे बुलाया तो घबराया नरेंद्र अपना सिर दीवार पर मारने लगा और कुछ देर बाद नीचे गिर गया। उसके सिर से खून निकलने लगा। जेल अधिकारियों ने उसे दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल प्रशासन ने तीन बजे नरेंद्र के परिवारवालों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, नरेंद्र के पिता गंगा प्रसाद ने जेल प्रशासन पर बेटे को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि जेल में नरेंद्र को पीटा जाता था और रुपये मांगे जाते थे। उसने हाल ही में जेल की फैक्टरी में काम करना शुरू किया था और रुपये मिलने से काफी खुश था। उन्होंनेे कहा कि जेल के भीतर बेटे की मौत कैसे हुई, यह जेल प्रशासन को बताना होगा। उन्होंने जेल के एक कर्मचारी पर उसे धमकी देने का आरोप लगाते हुए बेटे की हत्या होने की बात कही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed