फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Prishita wins National Under-17 Chess Championship

Delhi NCR News: प्रिशिता ने जीती राष्ट्रीय अंडर-17 शतरंज चैंपियनशिप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। छत्रसाल स्टेडियम की 15 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी प्रिशिता गुप्ता ने जम्मू में आयोजित 36वीं राष्ट्रीय अंडर-17 बालिका शतरंज चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। 28 सितंबर से 6 अक्तूबर तक हुई प्रतियोगिता में प्रिशिता ने 11 राउंड के मुकाबलों में नौ अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। राष्ट्रीय चैंपियन बनने पर प्रिशिता को विजेता ट्रॉफी के साथ 90 हजार रुपये की पुरस्कार राशि भी मिली। प्रतियोगिता के अंतिम परिणाम में तेलंगाना की शिवांशिका दूसरे स्थान पर रहीं। इस जीत के साथ प्रिशिता ने वर्ष 2027 में होने वाली विश्व युवा अंडर-18 बालिका शतरंज चैंपियनशिप, एशियाई युवा अंडर-18 बालिका शतरंज चैंपियनशिप, पश्चिम एशियाई युवा बालिका शतरंज चैंपियनशिप और राष्ट्रमंडल अंडर-18 बालिका शतरंज चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका हासिल किया है। अब उनकी नजर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश के लिए बेहतर प्रदर्शन करने पर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed