फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Prince Qazi and Abdullah arrested in connection with the murder of Hashim Baba gang member Misbah

दिल्ली में गैंगवार: हाशिम बाबा गैंग के मिस्बाह हत्याकांड में प्रिंस और अब्दुल्ला दबोचे, 15 गोली मार ली थी जान

Sat, 01 Nov 2025 10:21 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 01 Nov 2025 10:21 AM IST
सार

पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस काजी और अब्दुल्ला को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर हसीब बाबा गैंग से जुड़े मिस्बाह की हत्या का आरोप है। ये हत्या 30 अक्टूबर को की गई थी, जिसके बाद से दोनों आरोपी फरार थे।

विज्ञापन
Prince Qazi and Abdullah arrested in connection with the murder of Hashim Baba gang member Misbah
मिस्बाह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीलमपुर इलाके में हाशिम बाबा गैंग के बदमाश पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मिस्बाह (22) के रूप में हुई है। मिस्बाह पर हमलावरों ने दो दर्जन से अधिक गोली चलाई, जिसमें से करीब 15 गोली उसे लगी।

विज्ञापन
Trending Videos

गैंगस्टर प्रिंस काजी और अब्दुल्ला गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, हाशिम बाबा गैंग से तालुक रखने वाले मिस्बाह पर हत्या, हत्या के प्रयास समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने इस हत्या के आरोप में गैंगस्टर प्रिंस काजी और अब्दुल्ला को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर हसीब बाबा गैंग से जुड़े मिस्बाह की हत्या का आरोप है। एक को स्पेशल सेल ने और दूसरे को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात करीब 10.40 बजे सीलमपुर थाना पुलिस को सीलमपुर स्थित जामा मस्जिद के पास गोलीबारी की सूचना मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने देखा कि मौके पर खड़ी एक कार के पास युवक लहूलुहान हालत में पड़ा है। पुलिस घायल युवक को तुरंत पास के जग प्रवेश अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने क्राइम और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने मौके से कई साक्ष्य हासिल किए।

विज्ञापन

जांच में पता चला कि वह जुलाई माह में जेल से बाहर आया था। बृहस्पतिवार रात वह के ब्लॉक सीलमपुर में कॉफी पीने के लिए कार से आया था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। मिस्बाह ने अपनी जान बचाने के लिए कार की आड़ में आने की कोशिश की लेकिन हमलावरों ने उसके पास आकर ताबड़तोड़ गोली चलाकर उसे छलनी कर दिया। मिस्बाह के हाशिम बाबा गैंग से तालुक रखने से पुलिस इसे गैंगवार मान रही है और विरोधी छेनू गैंग के बदमाशों की पहचान करने में जुट गई थी। मिस्बाह पर दर्ज सात मामलों का पता चला है, जिसमें हत्या, हत्या का प्रयास लूटपाट और शस्त्र अधिनियम के मामले शामिल हैं।

पहले छेनू गैंग के लिए करता था काम
शुरुआती जांच में पता चला है कि मिस्बाह पहले छेनू गैंग के लिए काम करता था। छेनू के करीबी रिश्तेदार मुमताज के भतीजे शब्बू के साथ मिलकर कई बड़ी वारदात को अंजाम दे चुका था। उसने शब्बू के साथ मिलकर वर्ष 2023 वेलकम में हाशिम बाबा गैंग के दो सदस्यों की हत्या कर दी थी। जेल जाने के बाद मिस्बाह और शब्बू हाशिम बाबा गैंग से जुड़ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed