{"_id":"5cd21e9ebdec2207737654f7","slug":"prime-witness-in-nitish-katara-murder-case-demand-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश कटारा हत्याकांड के मुख्य गवाह ने मांगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीतीश कटारा हत्याकांड के मुख्य गवाह ने मांगी सुरक्षा
Wed, 08 May 2019 05:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 08 May 2019 05:41 AM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नीतीश कटारा हत्याकांड के मुख्य गवाह अजय कटारा के जान के खतरे की समीक्षा एक सप्ताह के भीतर करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
अजय कटारा ने अपनी जान को खतरा बताते हुए केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी या दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की मांग को लेकर शीर्ष अदालत में अर्जी दाखिल की है।
विज्ञापन
पिछली सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में गृह मंत्रालय, दिल्ली पुलिस और यूपी सरकार को नोटिस जारी करते हुए 7 मई तक जवाब दाखिल करने को कहा था। मंगलवार को मामले की सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने केंद्र से इस हत्याकांड के मुख्य गवाह के जान के खतरे की समीक्षा करने को कहा है।
विज्ञापन
नीतीश कटारा की 2002 में हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में यूपी के प्रभावशाली नेता डीपी यादव के बेटे विकास और विशाल यादव के अलावा सुखदेव पहलवान दोषी पाए गए थे।