{"_id":"5b5e0ce74f1c1b6e118b6424","slug":"prime-minister-narendra-modi-laid-the-foundation-stone-of-mox-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम ने रखी मोक्स की आधारशिला, मोबाइल निर्माता कंपनियों के लिए होगा शोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम ने रखी मोक्स की आधारशिला, मोबाइल निर्माता कंपनियों के लिए होगा शोध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में घरेलू मोबाइल कंपनियों को बढ़ावा देने की कवायद शुरू हो गई है। रविवार को लखनऊ में आयोजित समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे पहले मोबाइल ओपन एक्सचेंज जोन (मोक्स) की नींव रखी।
नोएडा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर स्थित मोक्स में मोबाइल निर्माता कंपनियों के लिए रिसर्च एंड डेवलपमेंट के लिए कार्य किया जाएगा। इसके अलावा मोबाइल उद्योग से जुड़ी कंपनियों को एकीकृत मंच प्रदान किया जाएगा।
साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश सरकार ने सेक्टर-16 के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए थे। विवो ने पहले से ही डब्ल्यूटीसी कॉम्प्लेक्स में अपनी विनिर्माण सुविधा स्थापित की है।

जिसने राज्य में 15000 लोगों को सीधे/परोक्ष रूप से रोजगार देने की बात कही गई है। मोक्स मोबाइल उद्योग के लिए एक समर्पित इको सिस्टम है जो डब्ल्यूटीसी सेंटर के साथ मोबाइल निर्माताओं, अनुसंधान, विकास और अन्य संबद्ध उद्योगों को एकीकृत मंच प्रदान करेगा।
यह घरेलू मोबाइल कंपनियों के हार्डवेयर और स्टार्टअप के स्वदेशी शोध एवं विकास के लिए भी सहायक होगा। वर्ल्ड ट्रेड सेक्टर के सलाहकार पीके आलोक ने कहा कि वर्ल्ड ट्रेड सेंटर मोक्स की सुविधा प्रदान करेगा। यह निवेश को आकर्षित करने में महत्वपूर्ण होगा। ईको सिस्टम की पूरी व्यवस्था विदेशी प्रत्यक्ष निवेश को बढ़ाएगी।