फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Prime Minister Modi will inaugurate Semicon India on Wednesday

Semicon India 2024 : सेमीकॉन इंडिया का पीएम मोदी आज करेंगे शुभारंभ, नोएडा में सुबह से ट्रैफिक डायवर्जन

Wed, 11 Sep 2024 12:33 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 11 Sep 2024 12:33 AM IST
सार

प्रधानमंत्री बुधवार सुबह 10 बजे सफदरजंग एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर में उड़ान भरेंगे। एक्सपो सेंटर में वे सुबह 10:20 बजे पहुंच जाएंगे। सुबह 10:25 बजे हेलीपैड से कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
Prime Minister Modi will inaugurate Semicon India on Wednesday
पीएम मोदी - फोटो : X/BJP4India

विस्तार

इंडिया एक्सपो सेंटर एवं मार्ट में तीन दिवसीय सेमीकॉन इंडिया-2024 का शुभारंभ बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10:30 बजे करेंगे। इसमें 26 देशों के 836 प्रदर्शक और 50 हजार से अधिक विजिटर भाग ले रहे हैं। आयोजन का मकसद यूपी को सेमी कंडक्टर के निर्माण का हब बनाना है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री बुधवार सुबह 10 बजे सफदरजंग एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर में उड़ान भरेंगे। एक्सपो सेंटर में वे सुबह 10:20 बजे पहुंच जाएंगे। सुबह 10:25 बजे हेलीपैड से कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम में पीएम मोदी डेढ़ घंटे तक रुकेंगे। दोपहर 12.05 बजे वे हेलीकॉप्टर से ही रवाना हो जाएंगे। आयोजन के लिए एक्सपो सेंटर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। तीन हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें नौ डीसीपी, 10 एडीसीपी और 20 एसीपी रैंक के अधिकारी शामिल हैं।

विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस के बड़े अधिकारी एक्सपो मार्ट में व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। मार्ट की लिफ्ट और एस्कलेटर पर दोपहर को ही प्रवेश बंद कर दिया गया। मंगलवार को वायु सेना के हेलीकॉप्टरों ने लैंडिंग ट्रायल किया। इसके साथ ही आयोजन को लेकर रूट डायवर्जन भी किया गया है। परी चौक पर यू टर्न लेकर नोएडा की ओर जाने वाली बसों को एनआरआई सिटी की सर्विस लेन से होकर निकाला जा रहा है। एक्सपो मार्ट से नॉलेज पार्क जाने वाले रास्ते पर भी बैरिकेडिंग की गई है।

विज्ञापन

एक्सपो मार्ट में सीएम ने व्यवस्थाओं को परखा
इंडिया एक्सपो सेंटर में पीएम के आगमन को लेकर मुख्यमंत्री ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। करीब एक घंटे तक एक्सपो मार्ट में रुकने के बाद रात्रि विश्राम के लिए सीएम गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय परिसर के लिए रवाना हो गए। सीएम ने हेलीपैड व आयोजन स्थल तक आने वाले रास्ते का जायजा लिया। एक्सपो मार्ट के हॉल नंबर एक, दो, तीन व चार में पहुंचकर स्टॉलों को देखा। साथ ही, सभागार का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा संबंधी इंतजाम को लेकर पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। कार्यक्रम के दौरान प्रवेश और निकासी व्यवस्था को देखा। उन्होंने निर्देश दिए कि सुरक्षा में किसी तरह की शिथिलता न हो और आने वालों को भी किसी तरह की बेवजह परेशानी न हो। 

विज्ञापन

पीएम के कार्यक्रम के कारण आज रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
इंडिया एक्सपो मार्ट में प्रधानमंत्री के आगमन लेकर बुधवार को जिले के कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। सुबह 7 से रात 11 बजे तक का ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। इस दौरान कार्यक्रम स्थल के आसपास के मार्गों पर सभी मालवाहक वाहनों पर रोक रहेगी।

चिल्ला रेड लाइट से एक्सप्रेसवे होकर ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले यातायात को सेक्टर-14ए फ्लाईओवर से गोलचक्कर चौक, सेक्टर-15 की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यातायात डीएससी मार्ग होकर जा सकेगा। डीएनडी से एक्सप्रेसवे होकर ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले यातायात को रजनीगंधा चौक सेक्टर-16 की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यहां से यातायात एमपी-1 व डीएससी मार्ग होकर की ओर जाएगा। कालिंदी कुंज बॉर्डर से एक्सप्रेसवे होकर ग्रेनो जाने वाले यातायात को महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-37 की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यह यातायात एमपी-3 मार्ग व डीएससी मार्ग होकर जा सकेगा। 

सेक्टर-37 से एक्सप्रेसवे होकर ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले यातायात को सेक्टर-44 गोलचक्कर से डबल सर्विस रोड पर डायवर्ट किया जाएगा। यातायात डबल सर्विस रोड होकर डीएससी मार्ग से जा सकेगा। आगरा से नोएडा की ओर से आने वाला यातायात जेवर टोल से आगे जेवर की ओर उतरकर साबौता अंडरपास से खुर्जा बाइपास से जहांगीरपुर होकर ओर जा सकेगा। परी चौक से नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे होकर नोएडा की ओर जाने वाले यातायात को परी चौक से सूरजपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यातायात सूरजपुर से ग्रेनो वेस्ट होकर जा सकेगा। सूरजपुर से परी चौक की ओर जाने वाले यातायात को एलजी गोलचक्कर से 130 मीटर रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यातायात 130 मीटर रोड से होकर जा सकेगा।

परी चौक होकर ग्रेनो वेस्ट
पी-3 गोलचक्कर से परी चौक होकर सूरजपुर/ग्रेनो वेस्ट की ओर जाने वाले यातायात को पी-3 गोलचक्कर से स्वर्ण नगरी गोलचक्कर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यह यातायात 130 मीटर रोड से होकर जा सकेगा। आगरा से नोएडा की ओर से आने वाला यातायात हिंडन कट से सेक्टर-151 की ओर डबल सर्विस रोड होकर जा सकेगा। जीआईपी की ओर से फिल्मसिटी फ्लाई ओवर होकर डीएनडी की ओर जाने वाला यातायात फिल्मसिटी फ्लाईओवर के नीचे यू-टर्न से डायवर्ट किया जाएगा। यातायात डीएससी मार्ग व एलिवेटेड मार्ग से जा सकेगा।

रजनीगंधा की ओर से डीएनडी फ्लाईओवर होकर दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात रजनीगंधा चौक से डायवर्ट किया जाएगा। यह यातायात डीएससी मार्ग होकर न्यू अशोक नगर बॉर्डर से जा सकेगा। गोलचक्कर चौक सेक्टर-15 की ओर से सेक्टर-14ए फ्लाईओवर होकर दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात गोलचक्कर चौक से डायवर्ट किया जाएगा। यह यातायात डीएससी मार्ग होकर न्यू अशोक नगर बॉर्डर से जा सकेगा। यातायात डायवर्जन के दौरान इमरजेंसी वाहनों को सकुशल पास कराया जाएगा। इस दौरान कोई असुविधा होगी तो यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है।

सीएम योगी बोले- नोएडा एयरपोर्ट से पहले दिन से शुरू करें अंतरराष्ट्रीय सेवाएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को नोएडा एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। रनवे और टर्मिनल बिल्डिंग का जायजा लेने के बाद नोएडा एयरपोर्ट के कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से उड़ान से पहले सभी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पहले दिन से अंतरराष्ट्रीय सेवाओं की तैयारी करें। एयरपोर्ट के दूसरे चरण के लिए होने वाले अधिग्रहण में जनप्रतिनिधियों की मदद ली जाए। गांवों में इनकी मदद से अधिकारी शांतिपूर्ण अधिग्रहण के काम को पूरा करें। एयरपोर्ट का निर्माण कार्य तय समयसीमा और गुणवत्ता के साथ पूरा कराएं। एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों में यदि किसी भी तरह की परेशानी आती है तो शासन स्तर पर अवगत कराते हुए निस्तारण कराया जाए। 

एयरपोर्ट के रनवे पर उतरा सीएम का हेलीकॉप्टर
सीएम का हेलीकॉप्टर दोपहर बाद 3:50 बजे एयरपोर्ट के रनवे पर उतरा। मुख्यमंत्री ने 10 मिनट तक एयरपोर्ट पर तैयार किए गए रनवे और आसपास के निर्माण पर अधिकारियों से जानकारी ली। इसके बाद टर्मिनल बिल्डिंग का निरीक्षण किया। अधिकारियों से यात्रियों के लिए दी जाने वाली सुविधाएंं और रनवे तक आवागमन के साथ ही वाराणसी के घाटों की तर्ज पर तैयार की जा रही टर्मिनल बिल्डिंग की जानकारी ली। इस दौरान सांसद महेश शर्मा, विधायक धीरेंद्र सिंह, तेजपाल नागर, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बाहरी व्यक्ति ग्रामवासियों को न कर पाएं भ्रमित
बैठक में निर्माण कार्यों के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर सीएम ने कहा कि नोएडा एयरपोर्ट के लिए जिन गांवों में भूमि अधिग्रहण करने में समस्या आ रही है, वहां जिले के उच्च अधिकारी निगरानी करें। भूमि अधिग्रहण कार्य में अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कोई भी बाहरी व्यक्ति ग्रामवासियों को भूमि अधिग्रहण के संबंध में भ्रमित न कर पाए। यूपीसीडा संस्था को भूमि अधिग्रहण का काफी अनुभव है, इसलिए अधिकारी नोएडा एयरपोर्ट की भूमि अधिग्रहण के लिए उनके अनुभव का भी लाभ प्राप्त करें।

एयरपोर्ट को बनाएं ट्रांसपोर्टेशन का हब
सीएम ने कहा कि एयरपोर्ट के लिए सभी मार्गों को कनेक्ट किया जाए। कार्ययोजना बनाकर एयरपोर्ट तक रेल, मेट्रो व अन्य परिवहन सुविधाओं का काम पूरा किया जाए। एयरपोर्ट पर मल्टीलेवल पार्किंग का भी निर्माण कराया जाए, ताकि यात्रियों को असुविधा न हो। एयरपोर्ट को ट्रांसपोर्टेशन का हब भी बनाया जाए।

गाड़ी रुकवाकर इंटरचेंज का निरीक्षण
एयरपोर्ट पर समीक्षा बैठक के बाद बारिश की वजह से सीएम का काफिला 50 मिनट की देरी से ग्रेनो के लिए निकला। यमुना एक्सप्रेसवे से ग्रेनो जाते समय रास्ते में सीएम ने एयरपोर्ट को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने व दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए बनाए जा रहे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज का गाड़ी रुकवाकर निरीक्षण भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed